धरने पर स्वास्थ्यकर्मी, मरीज बेहाल
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन, हरियाणा के आह्वान 12 दिनों से हड़ताल कर सिविल अस्पताल में धरना दे रहे 50 से ज्यादा कर्मचारियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन, हरियाणा के आह्वान 12 दिनों से हड़ताल कर सिविल अस्पताल में धरना दे रहे 50 से ज्यादा कर्मचारियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होना तय है।
गौरतलब है कि बहु उद्देयीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद को तकनीकि घोषित करना, 4200 ग्रेड पे लागू करना, आरसीएच (रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ) की महिला कर्मचारियों और पुरुषों का वर्दी भत्ता लागू करना सहित सात मांगों को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इनमें कुछ एएनएम भी शामिल हैं। स्ट्राइक के कारण मलेरिया विभाग को पूरा काम ठप, बच्चों को नियमित टीके भी नहीं लगाए जा रहे थे। 31 अगस्त को सरकार ने आवश्?यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्?मा) लागू कर दिया था, इसके बावजूद कर्मचारियों की हड़ताल जारी थी। दो दिन पहले कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. नवीन सुनेजा ने एस्मा का हवाला देकर नोटिस के माध्यम से कर्मचारियों को चेताया था, कर्मचारियों ने नोटिस फाड़ दिया था।
गिरफ्तार कर्मचारियों को जमानत के बाद ड्यूटी जॉइन करने दी जाएगी अथवा नहीं, इस पर अभी संशय है। बता दें कि ऐसे ही मामले में प्रदेश सरकार ने रोड़वेज के कर्मचारियों को जमानत मिलने के बाद भी ड्यूटी जॉइन नहीं कराने के आदेश विभाग को दिए हैं।
राज ¨सह