धर्मबीर बतरा के सिर सजा आइबी कॉलेज की प्रधानी का ताज
कॉलेज की बिल्डिग स्टील की बनाई जा रही है। यह किसी कॉलेज में प्रदेश की ऐसी पहली बिल्डिग होगी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आइबी पीजी कॉलेज की नई प्रबंधन समिति का ताज धर्मबीर बतरा के सिर सजा। इससे पहले कॉलेज में नई प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक हुई। प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग रिटर्निंग अधिकारी रहे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की तरफ से ऑब्जर्वर डॉ. रमेश लाल और उच्चतर शिक्षा निदेशक की तरफ से प्रो. संजू अबरोल पहुंचे। सभी सदस्यों ने नई समिति का गठन निर्विरोध करने का फैसला लिया। प्रधान पद के लिए धर्मबीर बतरा पर सहमति जताई।
धर्मबीर ने प्रधान पद पर चुने जाने के बाद सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कॉलेज की बिल्डिग स्टील की बनाई जा रही है। यह किसी कॉलेज में प्रदेश की ऐसी पहली बिल्डिग होगी। इसमें साइंस विषय की लाइब्रेरी अलग-अलग तलों पर होंगी। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। नई प्रबंधन समिति
पद नाम
प्रधान धर्मबीर बतरा
उप प्रधान अशोक नागपाल
महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी
कोषाध्यक्ष मयंक मल्होत्रा