Move to Jagran APP

डीजीपी का ट्वीट डिलीट, डेपुटेशन की चिठ्ठी से विज आधिकारिक रूप से अनजान

28 माह बाद फिर से आइबी में जाने की इच्छा जताने का ट्वीट चौबीस घंटे बाद गायब। वहीं गृहमंत्री भी डेपुटेशन की चिठ्ठी से आधिकारिक रूप से अनजान हैं। विज बोले-जाकर डाक में देखते हैं चिठ्ठी आई या नहीं गृह सचिव ने टिप्पणी से किया इन्कार।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 03:56 PM (IST)
डीजीपी का ट्वीट डिलीट, डेपुटेशन की चिठ्ठी से विज आधिकारिक रूप से अनजान
आइबी में जाने की इच्छा जताने का ट्वीट डिलीट।

अंबाला, [दीपक बहल]। प्रदेश के पुलिस महानिदेक (डीजीपी) मनोज यादव ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) में फिर से डेपुटेशन पर जाने की इच्छा का आधिकारिक पत्र ट्विटर पर ट्वीट चौबीस घंटे बाद डिलीट कर दिया है। यादव ने प्रदेश के गृह सचिव राजीव अरोड़ा को मंगलवार को चिठ्ठी लिखकर डेपुटेशन पर जाने की इच्छा जताई थी। लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से जानकारी प्रदेश के गृह सचिव अनिल विज को 24 घंटे बाद भी नहीं दी गई। हालांकि इंटरनेट मीडिया व अखबारों की सुॢखयों में प्रमुखता से उठे इस मामले की जानकारी विज को मिल गई थी। उधर, डीजीपी बनने का सपना संजो रहे अधिकारी भी एक्टिव हो गए हैं। डीजीपी की दौड़ में शामिल अधिकारियों का पैनल गृह मंत्रालय भेजा जाएगा।

loksabha election banner

बता दें कि 22 जून दोपहर करीब एक बजे डीजीपी मनोज यादव का फिर से डेपुटेशन पर जाने का आधिकारिक लेटर इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। डीजीपी हरियाणा के आधिकारिक ट्विटर पर भी अपलोड किया गया, जिससे पुख्ता हो गया कि वायरल लेटर सही है और डीजीपी डेपुटेशन पर जाने के इच्छुक हैं। डीजीपी यादव ने आधिकारिक लेटर के साथ ट्वीट कर लिखा कि 28 महीनों बतौर डीजीपी हरियाणा उन्होंने अपने कर्तव्य को बेहतर तरीके से निभाया है। अपने करियर और पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फिर से मैं आइबी में जाना चाहता हूं। इसके लिए मैंने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वे उसे आइबी में जाने की इजाजत दे। जय हिंद...। इस ट्वीट के बार री-ट्वीट भी आने शुरू हो गए, लेकिन बुधवार को हरियाणा डीजीपी के ट्विटर हैंडल से यह गायब हो गया।

जाकर चेक करते हैं : विज

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज से बुधवार को डीजीपी मनोज यादव के मामले में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे मंगलवार को जल्द आ गए थे। अपने कार्यालय जाकर देखते हैं कि इस संबंध में कोई चिट्ठी आई है या नहीं। प्रदेश के गृह विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से जानकारी दी या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि कार्यालय जाकर डाक देखकर ही पता चलेगा। हालांकि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से चिट्ठी के बारे में जानकारी मिल गई है।

पैनल भेजा जाएगा : गृह सचिव

प्रदेश के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि नए डीजीपी के लिए पैनल भेजने में समय लगता है। राज्य के गृह मंत्री को इस बारे में जानकारी आधिकारिक रूप से दी गई या नहीं, इस बारे में उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

जानकारी सभी को मिल चुकी है : डीजीपी

डीजीपी मनोज यादव ने कहा कि डेपुटेशन पर जाने की जानकारी सभी को मिल चुकी है। ट्विटर हैंडल से ट्वीट डिलीट पर उन्होंने कहा कि सूचना सभी को मिल चुकी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.