विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Development Work: अंबाला में बड़ौली में ब्रिज के साथ सड़क के निर्माण को मिली मंजूरी, 16.5 करोड़ होंगे खर्च

By Naveen DalalEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 04:09 PM (IST)

आदोमाजरा लिंक रोड से बड़ौली तक ब्रिज के साथ डेढ़ किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। आदोमाजरा ...और पढ़ें

सड़क का निर्माण के लिए राज्य सरकार से करीब 16.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।
सड़क का निर्माण के लिए राज्य सरकार से करीब 16.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।

जागरण संवाददाता, अंबाला। बरसात के दिनों में जलभराव की वजह से परेशानी को देखते हुए अब बड़ौली में व्रिज का निर्माण होना है। इसके लिए राज्य सरकार से करीब 16.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए। अब लोग निर्माण विभाग ने प्रोजेक्ट के प्रस्तावित लागत पर काम शुरू कराने के लिए टेंडर करा दिया, इसके लिए एटी क्रांटक्शन कंपनी को ठेका मिला है। ठेका हासिल करने वाली संबंधित कंपनी दीपावली के बाद कार्य शुरू कराएगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अंबाला शहर से सटे बड़ौली सहित डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में रहने वालों को सबसे अधिक लाभ होगा। बरसात के दिनों में टांगरी नदी में पानी आने की वजह से सड़क पर आने जाने में हो रही समस्या झेल रहे शहर में टांगरी पर ब्रिज बनने से नग्गल, हसनपुर, सकरौल, खासपुर, बड़ौली, बड़ौला, नूरपुर, कंकड़ी, जलालपुर, मालवा, कपूरी वालों को होगा फायदा। आदोमाजरा से होते हुए भेड़सां, ललाना, मोहड़ी और इमाइलाबाद को प्रोजेक्ट सीधे जोड़ने का काम करेगा।

डेढ़ किलो मीटर लंबी सड़क का होगा निर्माण कार्य

आदोमाजरा लिंक रोड से बड़ौली तक ब्रिज के साथ डेढ़ किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। आदोमाजरा से बड़ौली के बीच से टांगरी नदी में बरसात के दिनों में पानी आने से लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। करीब दो किलो मीटर तक के गंतव्य तक पहुंचने के लिए आदोमाजरा और बड़ौली सहित डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में रहने वालों को 15 से 20 किलो मीटर का लंबा सफर करना होता था। इससे समय के साथ वाहनों में ईंधन अधिक लगता था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने ब्रिज और सड़क बनाने की मांग को पूरा किया है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नग्गल, हसनपुर, सकरौल, खासपुर, बड़ौली, बड़ौला, नूरपुर, कंकड़ी, जलालपुर, मालवा, कपूरी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा।

ग्रामीणों की मांग पूरी होने खुशी

आदोमाजरा से बड़ौली के बीच ब्रिज बनाने की मांग आदोमाजरा के निवर्तमान सरपंच सरजंट सिंह, जरनैल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरचरण सिंह, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य मनदीप राणा व अन्य ने की थी। ग्रामवासियों ने इस परियोजना को मंजूर होने पर खुशी व्यक्त की।

टेक्निकल अप्रूवल के बाद हुआ टेंडर

लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन निशांत सिलवेनिया ने बताया कि परियोजना को टेक्निकल मंजूरी के बाद टेंडर करा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के टेक्निकल शाखा को बताया गया है कि नग्गल, हसनपुर, सकरौल, खासपुर, बड़ौली, बड़ौला, नूरपुर, कंकड़ी, जलालपुर, मालवा, कंपरी गांव वालों को बड़ा फायदा होगा है।