Move to Jagran APP

देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, दरिंदगी में ससुर ने भी दिया साथ Panipat News

पिस्तौल के बल पर देवर ने भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान शोर मचाने पर ससुर ने बाहर से कुंडी लगा दी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 09:47 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 01:01 PM (IST)
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, दरिंदगी में ससुर ने भी दिया साथ Panipat News
देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, दरिंदगी में ससुर ने भी दिया साथ Panipat News

पानीपत, जेएनएन। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर मारपीट करके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ससुर ने भी बदसलूकी की। पीडि़त महिला ने 100 नंबर पर तीन बार कॉल कर शिकायत दी। उसे कहा गया कि महिला का मामला है इसलिए 1091 पर कॉल करें। 

loksabha election banner

पीडि़त महिला ने थाना मॉडल टाउन प्रभारी को शिकायत दी कि उसे ससुर व देवर दहेज के लिए प्रताडि़त करते हैं। इसका कोर्ट में केस चल रहा है। रविवार सुबह पति दुकान पर चला गया। वह घर पर अकेली थी। तभी देवर ने उसके साथ छेडख़ानी की। उसने शोर मचा दिया और कमरे में चली गई। आरोपित देवर कमरे में घुस गया और ससुर ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी।

देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और धमकी दी कि पुलिस को शिकायत की तो गोली मार देगा। उसने शोर मचाया तो आरोपित ससुर ने कुंडी खोल दी। आरोपित देवर भाग गया। उसने 1091 पर कॉल तो असंध नाका चौकी से धर्मपाल नरवाल नामक पुलिस अधिकारी ने उसे चौकी में बुलाया। चौकी में जाने पर शिकायत लेने से मना कर दिया और आरोपितों की तरफदारी करने लगा। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उक्त आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

 इधर, छेडख़ानी कर महिला की गर्दन पर काटा, पति सहित तीन को भी पीटा

किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि सोमवार सुबह आठ बजे घर पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान रंजिश में बाबू खान, बेटे अबरार, सोनू, इकरार, अबरार का बेटा अंशु, पत्नी गुलशन और शानू की तब्बसुम ने घर में घुसकर उसकी डंडों से पिटाई की। अबरार ने छेडख़ानी कर उसकी गर्दन पर काट लिया। उसने शोर मचाया। उसे छुड़वाने आए पति, बेटे व भतीजे की भी आरोपितों ने डंडों से पीटा। उसकी सोने की चेन भी गुम हो गई। पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपित उनका टेंपो भी तोड़ गए। किला थाना पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

वहीं इसराना में छेडख़ानी कर महिला को पीटा

इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि सोमवार दोपहर एक बजे गांव के दबंग अंकित, बेद, कृष्ण और सचिन ने घर में घुसकर छेडख़ानी कर उसे पीटा। बचाव के लिए आए होशियार ङ्क्षसह के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की।  इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.