महिला जन प्रतिनिधियों को बनाया और अधिक सशक्त, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी ये सौगात
हरियाणा में पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिला जन प्रतिनिधि को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जींद में स्कूटी दी। कार्यक्रम लघु सचिवालय में हुआ था।
पानीपत/जींद, जेएनएन। प्रदेश में पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका को अधिक सशक्त बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिला जन प्रतिनिधि को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा जींद में स्कूटी दी गई। इनमें भिवानी की 6, चरखी दादरी की 3, फतेहाबाद की 9, हिसार की 9, जींद की 6, कैथल की 5 और सिरसा की 4 जिला परिषद सदस्य, महिला जन प्रतिनिधि शामिल हैं। इन महिला सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों को दुष्यंत चौटाला ने स्कूटी की चाबी दे हरी झंडी दिखाई।
इन महिला जनप्रतिनिधियों को दी गई स्कूटी
जिले का नाम -सरपंच का नाम -पद
भिवानी -सुलोचना -जिला परिषद सदस्य
भिवानी -अलका आर्या -जिला परिषद सदस्य
भिवानी -मैना कौशिक -सरपंच गांव नावा
भिवानी -पूनम -पंच बाडवा
भिवानी -कुसुम -सरपंच नावा
भिवानी -राजबाला -सरपंच काटवाड़
चरखी दादरी -बीरमती -सरपंच बदराई
चरखी दादरी -सुमन बाला -सरपंच पालरी
चरखी दादरी -दर्शन -सरपंच भागवी
फतेहाबाद -बीबो रानी -सदस्य जिला परिषद
फतेहाबाद -सुनीता रानी -सदस्य पंचायत समिति
फतेहाबाद -शुकंतला -पंच बदोपाल
फतेहाबाद -ऊषा रानी -सरपंच चीमो
फतेहाबाद -रविंद्र कौर -सरपंच मयोंद कलां
फतेहाबाद -कमलेश -पंच गांव फूलन
फतेहाबाद -योगिता -सरपंच बनगांव
फतेहाबाद -उमा देवी -सरपंच गांव नहला
फतेहाबाद -सुनीता देवी -पंच भाटू कलां
हिसार -ममता देवी -सदस्य जिला परिषद हिसार
हिसार -मोनिका -सदस्य पंचायत समिति अग्रोहा
हिसार -मीना -सदस्य पंचायत समिति नारनौंद
हिसार -ऊषा -सरपंच ढाणा खुर्द
हिसार -मनीषा -पंच गांव चौधरीवास
हिसार -सुनीता -सरपंच गांव ढाणी खुमरां
हिसार -अमिता -सरपंच चमार खेड़ा
हिसार -एकता -सरपंच मजश्याम
हिसार -सुनीता -सरपंच भोजराज
जींद -कोमल -सदस्य जिला परिषद
जींद -कविता -सरपंच खरकरामजी
जींद -सुमनलता -सदस्य ब्लॉक समिति उचाना
जींद -मनीता -सरपंच सुलहेड़ा
जींद -नवीन देवी -सरपंच सुदकैन कलां
जींद -नीलम कुमारी -पंच डूमरखां
कैथल -सलीना देवी -पंच गांव गोहरां
कैथल -निशान कौर -सरपंच जगदीशपुर
कैथल -सुधा रानी -सरपंच डूमरा
कैथल -दर्शना देवी -सरपंच खेड़ी सिकंदर
कैथल -सुदेश रानी -पंच गांव कौल
सिरसा -सुखराज कौर -सदस्य जिला परिषद
सिरसा -सुलोचना देवी -सरपंच नथोर
सिरसा -वीरपाल कौर -सरपंच रामपुर थेर
सिरसा -सुनीता देवी -सरपंच गोहरां वाली