कैविटी और पायरिया के शिकार हो रहे बच्चे
जागरण संवाददाता, समालखा समाजसेवा समिति धर्मार्थ अस्पताल की ओर से नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रस
जागरण संवाददाता, समालखा
समाजसेवा समिति धर्मार्थ अस्पताल की ओर से नई अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल में दंत चिकित्सा कैंप लगाया गया। डॉ. कुलदीप, शिक्षा, रीना और ऋषि की टीम ने बच्चों के दांतों की जांच की। उन्हें टूथ ब्रश, पेस्ट सहित दांतों को सही रखने के बारे में जानकारी दी। कैंप में 5वीं से 9वीं तक के करीब 200 बच्चों के दांतों की जांच की गई। प्रबंधक समिति की ओर से प्रधान प्रेम मित्तल, राकेश बंसल, सतनारायण बंसल और प्राचार्य डॉ. आरयू तिवारी जांच कैंप में बच्चों का हौसला बढ़ा रहे थे। प्रधान मित्तल ने कहा कि दांतों की स्वस्थता से ही शरीर की स्वस्थता जुड़ी है। इसके साफ सुथरा रहने से मुंह संबंधी बीमारियों को प्रकोप कम हो जाता है। प्राचार्य तिवारी ने समाजसेवा समिति के अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में जागरूकता आएगी। वे दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। डॉ. कुलदीप ने कहा कि दांतों की नियमित सफाई नहीं होने से कई बच्चों के दांतों में कैविटी तो कीड़े लगे हैं। सफाई के बिना दांतों के खराब होने का डर रहता है। बच्चों को सुबह में नाश्ता से पहले तो रात में खाना खाने के बाद मुंह जरूर धोना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सही से ब्रश करने के तरीके भी बताए।