दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से थमी ट्रेनों की रफ्तार, पानीपत जंक्शन से जाने वाली 10 ट्रेनें कैंसल
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण पानीपत जंक्शन से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द हो गई हैं, ...और पढ़ें
-1791614652699_m.webp)
कालका शताब्दी और जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद।
HighLights
दिल्ली में CJP प्रदर्शन से रेल यातायात प्रभावित
पानीपत जंक्शन से 10 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान
यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा
जागरण संवाददाता, पानीपत। दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का असर रेल यातायात पर पड़ने से पानीपत जंक्शन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
रेलवे ने प्रदर्शन के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को रद कर दिया है। इससे दिल्ली जाने और वहां से दूसरे शहरों की ओर सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा योजना बिगड़ गई है। जिन यात्रियों को तय समय पर कार्यालय, कारोबार या जरूरी काम से दिल्ली पहुंचना था, उन्हें अब वैकल्पिक साधनों के भरोसे रहना पड़ रहा है।
अचानक ट्रेनों के रद होने से यात्रियों के सामने समय पर गंतव्य तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है।
स्टेशन पहुंचने के बाद बदलना पड़ रहा सफर का प्लान
ट्रेनों के रद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जो रोजाना आवागमन के लिए रेल सेवा पर निर्भर रहते हैं। कई यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले ही अपनी योजना बदलनी पड़ रही है।
https://t.co/uGZ7hcYcp2
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) October 10, 2026
वहीं, जिन यात्रियों को दूसरे शहरों तक पहुंचने के लिए आगे की ट्रेन पकड़नी है, उनके सामने कनेक्टिंग ट्रेन छूटने का भी संकट पैदा हो सकता है। ऐसे में बस या दूसरे निजी साधनों से सफर करने पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है। यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए अधिक समय भी लग सकता है।
कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं रद
रेलवे ने दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पानीपत-रोहतक पैसेंजर, दिल्ली-पानीपत मेमू, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दौलतपुर चौक जनशताब्दी एक्सप्रेस, पानीपत-गाजियाबाद मेमू, दिल्ली-कालका एक्सप्रेस और कालका शताब्दी एक्सप्रेस को रद किया है। इसके अलावा दिल्ली-पानीपत मेमू की अन्य सेवाएं भी प्रभावित बताई गई हैं।
