Move to Jagran APP

सीएम के गढ़ में केजरीवाल, इसलिए आप बढ़ा सकती है भाजपा सरकार की टेंशन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर हरियाणा में आ रहे हैं। इस बार केजरीवाल करनाल में रैली करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता करके सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 07:06 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 11:47 AM (IST)
सीएम के गढ़ में केजरीवाल, इसलिए आप बढ़ा सकती है भाजपा सरकार की टेंशन
सीएम के गढ़ में केजरीवाल, इसलिए आप बढ़ा सकती है भाजपा सरकार की टेंशन

पानीपत, जेएनएन। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर हरियाण सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अबकी बार केजरीवाल करनाल में जनसभा करेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार का फर्जीवाड़ा जनता के सामने लाया जाएगा।

loksabha election banner

आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने शुक्रवार को स्काईलार्क रिसार्ट की  बैठक और पत्रकार वार्ता की। नवीन जयहिंद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर को करनाल अनाज मंडी में लोकसभा स्तर की स्कूल अस्पताल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा से भाजपा को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वे जनसभा में रोड़ा अटकाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। 

दिल्ली में बिजली सस्ती
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सबसे पहले बिजली सस्ती की। जबकि प्रदेश सरकार चार वर्ष तक बिजली उपभोक्ताओं से वसूली करती रही। अब आखिरी दिनों में बिजली सस्ती की है। सरकार ने स्लैब सिस्टम लागू किया है, लेकिन दो महीने का बिल आने पर उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत फायदा नहीं मिल पा रहा।  

भाजपा सरकार में किसान दुखी
उन्होंने कहा कि सरकार ने खेतों के बिजली कनेक्शन जारी करने के अब आदेश दिए हैं। इन चार वर्षों में लाखों कनेक्शन पेंडिंग चल रहे हैं। 10 जिलों के 35 ब्लॉकों में आज भी डार्क जोन बताकर बिजली कनेक्शन नहीं दिया रहा है। ऐसे में किसान खेती तक नहीं कर पा रहे हैं। 

ईवीएम में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप पंजाब चुनाव में लगाए थे, लेकिन उनकी बातों को किसी ने नहीं सुना। जबकि इंग्लैंड व जर्मनी जैसे देश में ईवीएम को छोड़ कर बैलेट पेपर पर चुनाव कराया जा रहा है। देश में इसके उलटा चल रहा है। इस मौके पर जिला प्रधान, रामरत्न शर्मा, सुखबीर मलिक, शोएब आलम, अनूप संधू, मुकेश ढांडा, अनिल और रामफल चमराड़ा मौजूद रहे। 

अबकी बार केजरीवाल को रोककर दिखाएं : जयहिंद
वहीं करनाल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 30 दिसंबर को करनाल में स्कूल अस्पताल रैली करने आ रहे हैं। हिम्मत है तो उन्हें रोककर दिखाएं। जयहिंद ने कहा कि 17 नवंबर को केजरीवाल असंध के गांव बाल पबाना में डिस्पेंसरी देखने और गांव मे जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे, लेकिन उन्हें भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। प्रशासन भी भाजपाइयों को हटाने के बजाय केजरीवाल को आगे न जाने की सलाह दे रहा था। उन्होंने कहा कि करनाल जनसभा में कार्यकर्ता मनोहर सरकार की पोल खोलेंगे जो किसानों-जवानों और प्रदेश की जनता को गुमराह करने के काम कर रहे हैं।

आरोप: सीएम जाति का कर रहे राजनीतिक इस्तेमाल
जयहिंद ने आरोप लगाया कि  मुख्यमंत्री अपने जाति का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आता है तो वे पंजाबी बन जाते हैं। मुख्यमंत्री किसी विशेष जाति का नहीं होता, बल्कि पूरे समाज का होता है। भाजपा प्रदेश में जातिवाद का जहर फैलाने का काम कर रही है। जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में भी हम दिल्ली की तर्ज पर काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.