बड़े भाई के साथ नहर में नहा रहे छोटे भाई की डूबने से मौत
जागरण संवाददाता, पानीपत : नहरों में नहाने पर रोक के बाद भी युवक गर्मी से निजात पाने के नाम पर मौत की
जागरण संवाददाता, पानीपत : नहरों में नहाने पर रोक के बाद भी युवक गर्मी से निजात पाने के नाम पर मौत की डुबकी लगा रहे हैं। रविवार देर शाम को एक युवक की पश्चिमी यमुना ¨लक नहर में डूबने से की मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई के साथ ही नहर में नहाने गया था।
सनौली रोड, आदर्श कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय संदीप रविवार को अपने बड़े भाई ओमप्रकाश के साथ नहर में नहाने गया था। वे ¨बझौल झाल के पास पश्चिमी यमुना ¨लक नहर में नहा रहे थे। संदीप ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन वह ऊपर नहीं आया। उसके भाई ओमप्रकाश और अन्य लोगों ने उसको नहर में तलाश किया। उसका कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। आठ मरला चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पश्चिमी यमुना ¨लक नहर में कुछ दूरी पर उसका शव बरामद किया। परिजनों ने बताया कि संदीप मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
प्रशासन ने लगा रखी है धारा 144
गत माह में नहरों में डूबने से कई लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने धारा 144 लगा दी थी। एसडीएम को घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके नहरों में नहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है।