विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छठे दिन आहुलाना के पास मिला नहर में लापता जसप्रीत का शव

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Dec 2020 06:54 AM (IST)

सिवाह बाईपास पर दिल्ली पैरलल नहर में मस्तगढ़ (कैथल) के जसप्रीत सिंह का शनिवार दोपहर बाद आहुलाना के पास शव ...और पढ़ें

छठे दिन आहुलाना के पास मिला नहर में लापता जसप्रीत का शव
छठे दिन आहुलाना के पास मिला नहर में लापता जसप्रीत का शव

जागरण संवाददाता, पानीपत : सिवाह बाईपास पर दिल्ली पैरलल नहर में मस्तगढ़ (कैथल) के जसप्रीत सिंह का शनिवार दोपहर बाद आहुलाना के पास शव मिल गया। स्वजनों ने उसी के दोनों साथियों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

गौरतलब है कि कैथल जिले के गांव कच्ची पिसौल के गुरकरण और यादविद्र व गांव मस्तगढ़ वासी जसप्रीत रविवार को कार से दिल्ली किसान आंदोलन में राशन लेकर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे किसी कारण वंश उनकी कार सिवाह बाईपास पर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई थी। यदविद्र व गुरकरण बाहर आ गए, लेकिन जसप्रीत नहीं निकल सका और पानी के बहाव में लापता हो गया। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। छठे दिन मिला शव

नहर में लापता जसप्रीत की लगातार पानी कम कराकर नहर में गोताखोर तलाश में लगे थे। स्वजन भी उस दिन से नहर पर ही लगातार आ रहे थे। परंतु सफलता नहीं मिल पा रही थी। छठे दिन शनिवार को खुद ही शव फूलने पर ऊपर आया और आहुलाना के पास से देखने के बाद निकाला गया। कार्रवाई करे पुलिस

मृतक के चाचा प्रेम सिंह ने बताया कि जसप्रीत की केवल नाक के ऊपर चोट का निशान मिला है। फिर भी वो हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस जसप्रीत के साथियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि असलियत का पता लग सके। पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई

इसराना थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि खुबडू से करीब दो किलोमीटर पहले आहुलाना के पास जसप्रीत का शव मिला। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जो रिपोर्ट आएगी, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। नामजद साथियों से भी पूछताछ की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।