विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: करनाल में दीवाली के दिन निर्माणाधीन मकान में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 04 Nov 2021 04:33 PM (IST)

करीब 39 वर्षीय मृतक महिला बबली का एक रिश्तेदार उत्तम कॉलोनी में मकान बना रहा है। वह इस मकान को देखने के लिए कभी कबार आती रहती थी। आज मकान मालिक अपना मकान देखने के लिए पहुंचा वहां उसे एक कमरे में महिला का शव पड़ा मिला

दीवाली के दिन करनाल में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच
दीवाली के दिन करनाल में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की जांच

जागरण संवाददाता करनाल। करनाल शहर के उत्तम नगर में एक निर्माणाधीन मकान में महिला का शव मिला है जिसे सनसनी फैल गई महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एसपी कॉलोनी की रहने वाली करीब 39 वर्षीय महिला बबली का एक रिश्तेदार उत्तम कॉलोनी में मकान बना रहा है। वह इस मकान को देखने के लिए कभी कबार आती रहती थी। वीरवार को जब लोग दीवाली का पर्व मना रहे थे तो मकान मालिक अपना मकान देखने के लिए पहुंचा वहां उसे एक कमरे में महिला का शव पड़ा मिला जिसे देखो वहां से स्तब्ध रह गया।

उन्होंने सूचना तुरंत पुलिस को दी तो सेक्टर 32 33 पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में ले लिया। यह भी बताया जा रहा है कि महिला के गले पर रस्सी के निशान थे और पास में एक रस्‍सी भी मिली है। पुलिस ने इसे भी कब्जे में ले लिया शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला आवाज की अस्पताल की मोर्चरी हाउस भेज दिया गया तो वही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

एसएचओ गुरविंदर सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या की आशंका है लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी ने शिकायत नहीं दी है पूछताछ में पता चला है कि महिला अपने पति के साथ एसपी कॉलोनी में रहती थी और उनका कोई बच्चा नहीं है। महिला का पति मजदूरी करता है आज सुबह जब वह कहीं मजदूरी कर लौटा तो उसे अपनी पत्नी घर पर नहीं मिली वह भी उसकी तलाश कर रहा था पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।