विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भांजी का भात भरने के लिए कर्ज पर लिए थे 10 हजार रुपये, बदमाशों ने सिर फोड़ लूटे

By Anurag ShuklaEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 12:30 PM (IST)

यमुनानगर में लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने दंंपती से लूट की। दंपती कर्ज लेकर अपनी भांजी के भात के ...और पढ़ें

यमुनानगर में लूट की वारदात हुई है।
यमुनानगर में लूट की वारदात हुई है।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले विजय के घर में घुस कर बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसका सिर फोड़ दिया। आरोपित उसके पास से 10 हजार रुपये भी लूट कर फरार हो गए। यह रुपये उसने अपनी भांजी की शादी के लिए कर्ज पर लिए थे। उसकी पत्नी विजय को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में लेकर गई। जहां पर उपचार के बाद उसे देर रात घर भेज दिया गया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली जाना था भात लेकर

रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली माया ने बताया कि उसका पति व बेटे मजदूरी करते हैं। दिल्ली में उसकी ननद रहती है। अगले सप्ताह ननद की बेटी की शादी है। उन्हें भांजी की शादी में भात लेकर जाना था। वह शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। भांजी की शादी के लिए उसके पति ने 10 हजार रुपये कर्ज पर लिया था। रविवार रात वह घर पर बैठ कर शादी की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। उस वक्त उसका बेटा घर पर नहीं था।

अचानक हमला कर रुपये ले गए

माया ने बताया कि जब विजय भात भरने के लिए ब्याज पर लिए गए 10 हजार रुपये काे गिन रहा था तो उसी वक्त बाहर से हमलावर आए। आते ही उसके पति के सिर में डंडा मारा। जिससे वह लहू लुहान होकर नीचे गिर गया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते आरोपित पति के पास से 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। उसने उन्हें पकड़ना चाहा तो आरोपित ने उसे मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से अपने पति को लेकर ट्रामा सेंटर में पहुंची। वहां उसका उपचार कराने के बाद आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत दी।

वहीं थाना शहर यमुनानगर प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत थाने में आ गई है। मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।