Move to Jagran APP

पानीपत के समालखा के जिला परिषद के तीनों वार्डों की मतगणना पूरी, इन प्रत्याशियों के हाथ में चौधर

पानीपत के समालखा में समर्थक अपने अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न मनाने में जुट गए। वहीं सुरक्षा व व्यवस्था के लिहाज से मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। हर किसी को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।

By Jagran NewsEdited By: Naveen DalalPublished: Sun, 27 Nov 2022 01:02 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 01:02 PM (IST)
पानीपत के समालखा के जिला परिषद के तीनों वार्डों की मतगणना पूरी, इन प्रत्याशियों के हाथ में चौधर
समर्थकों ने कंधों पर बैठा फूलमाला पहना निकाला विजयी जुलूस।

समालखा (पानीपत), जागरण संवाददाता। पानीपत के समालखा खंड के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के तीनों वार्ड की मतगणना पूरी हो गई। इसमें वार्ड आठ से सुंदर, नौ से ज्योति शर्मा (सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित) व 10 से राजेश उर्फ राजू विजेता बने। उनकी जीत के साथ समर्थकों की खुशी का कोई ठिकाना न रहा। समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को फूलमाला पहना कंधे पर बैठाकर घुमाया। वहीं बम व पटाखे भी छोड़ने के साथ लड्डू बांटे।मतगणना का कार्य एसडीएम अमित कुमार की देख रेख में चला। 

loksabha election banner

सुबह ही पहुंचने लगे थे समर्थक

जिप व ब्लाक समिति की मतगणना को लेकर रविवार को सुबह ही प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। धीरे धीरे नई अनाज मंडी स्थित वैश्य कन्या कालेज के बाहर भीड़ बढ़ने लगी और आठ राउंड की गिनती के बाद जिप के नतीजे सामने आए तो बाहर बम व पटाखे बजने लगे। समर्थक अपने अपने प्रत्याशी की जीत  का जश्न मनाने में जुट गए। वहीं सुरक्षा व व्यवस्था के लिहाज से मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। हर किसी को जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था।

पिछले बार हारे, अबकी बार जीता विश्वास

जिला परिषद के तीन वार्डों समालखा खंड में शामिल हैं। वार्ड नौ सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित  था। ज्योति शर्मा पहली बार मैदान में उतरी और लंबी मेहनत के चलते पहली बार में ही जीत मिली। वहीं वार्ड आठ से सुंदर व वार्ड 10 से राजेश उर्फ राजू पिछली बार हारने के बाद अबकी बार जनता का  विश्वास जीतने  में कामयाब रहे। दोनों को पहली हार के बाद दूसरी बार जीत मिली। हालांकि वार्ड 10 व नौ में एक एक  प्रत्याशी ऐसे भी रहे, जो नोटा तक से पार नहीं पा सके। 

वार्ड नंबर 8

उम्मीदवार --             मत मिले

मनोज कुमार--           4199

रजनीश --                  4280

विकास दत्त --           2414

सतबीर सिंह--            1039

सुंदर --                       9915

नोटा --                       138

वार्ड नंबर 9 --(सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित)

उम्मीदवार  ---              मत मिले 

ज्योति --                       8307

रेणू      --                       93

सुनीता --                      5798

सोनिया --                     6237

नोटा   --                       118

वार्ड नंबर 10

उम्मीदवार ---              मत मिले

अशोक कुमार --            1673

अशोक कुमार (2)--       3064

नरेश कुमार --              3236

बिजेंद्र कुमार --            5665

राजेश कुमार --            7728

संत कवार   --             195

सिलक राम --             83

नोटा --                      130


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.