Move to Jagran APP

भाजपा पार्षद ने लगाया निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा पार्षद लोकेश नांगरू ने नगर निगम आयुक्त तथा मेयर पर भ्रष्टाचार का

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jan 2018 03:00 AM (IST)
भाजपा पार्षद ने लगाया निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप
भाजपा पार्षद ने लगाया निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

भाजपा पार्षद लोकेश नांगरू ने नगर निगम आयुक्त तथा मेयर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अच्छी -अच्छी सड़कें तोड़ कर इंटर लॉकिंग सड़कें बना रहा है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लग रहा है। भ्रष्टाचार के चलते डीएवी पार्क के पीछे एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लि टावर लाइट लगा दी गई है। साथ ही सड़कें बनाई गई हैं। यह कार्य बिना टेंडर के किया गया है।

तहसील वाली रोड आठ माह पहले इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर बनाई गई थी। उसके बाद वहां मैजिस्टिक सड़क बना दी गई है। शिवाजी स्टेडियम के पास सेल टैक्स कार्यालय के सामने पार्क में 43 लाख रुपये लगा दिए हैं। पार्क में ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया है, जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। अधिक कमिशन कमाने के लिए पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य के घर के सामने पार्क में भी ग्रेनाइट पत्थर लगाए गए हैं। एंजेल मॉल को प्रॉपर्टी टैक्स का बिल नहीं भेजा गया। उसके साथ 20 दुकानों को सील कर दिया है। सील खोलने के लिए अब दलाल भेजे जा रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 19 के पार्षद लोकेश नागरू का कहना है कि जहां जरूर विकास कार्य हैं, वे करवाए नहीं जा रहे। माडल टाउन में गुरुद्वारे के सामने डूंगा पार्क का ट्रैक टूटा पड़ा है। स्ट्रीट लाइट बंद है। शौचालय नहीं है। रोटरी कल्ब के समाने पार्क में लाइट नहीं है। बार-बार मांग करने के बाद भी पार्को में सुधार नहीं किया जा रहा।

लोकेश नांगरू ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से मॉडल टाउन में चौराहों पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग कर चुका है। स्पीड ब्रेकर नहीं लगाने के कारण आए दिन दो-तीन सड़क हादसे हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.