Move to Jagran APP

पानीपत में बढ़ाई सैंपलिंग और स्‍कैनिंग की प्रक्रिया, 91 दिनों में 542, सात दिनों में 462 के लिए स्वाब सैंपल

लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के खौफ के चलते पानीपत ने सैंपलिंग और स्‍क्रीनिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है। आशंकितों के नमूनों का आंकड़ा 1024 तक पहुंच चुका है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 12:16 PM (IST)
पानीपत में बढ़ाई सैंपलिंग और स्‍कैनिंग की प्रक्रिया, 91 दिनों में 542, सात दिनों में 462 के लिए स्वाब सैंपल
पानीपत में बढ़ाई सैंपलिंग और स्‍कैनिंग की प्रक्रिया, 91 दिनों में 542, सात दिनों में 462 के लिए स्वाब सैंपल

पानीपत, जेएनएन। कोरोना वायरस (कोविड-19) के जिले में 14 केस पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर विशेष दबाव है। विभाग ने सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी है। पहले 91 दिनों में 542 लोगों के सैंपल लिए गए थे, अब मात्र छह दिनों में 482 सैंपल लेकर आंकड़ा 1024 तक पहुंचा दिया है। वैसे इन 14 में से दो केस की रिपोर्ट रोहतक और सोनीपत में आई थी, इसलिए स्वास्थ्य विभाग इन्हें अपने आकड़े में शामिल नहीं करता।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना आशंकित मरीज का पहला सैंपल 26 जनवरी को लिया था, रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी। तब से 25 अप्रैल तक 542 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए। इसी दिन समालखा थाना की महिला एएसआइ, उसके माता-पिता व भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। एक दिन पहले ही दूसरा भाई (दिल्ली पुलिस का सिपाही) भी पॉजिटिव आया था। अजिला रेड जोन में न आ जाए, इसका खतरा मंडराने लगा था। नतीजा, स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग संख्या भी बढ़ानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक लिए गए सैंपलों में 14 पॉजिटिव हैं। इनमें नौल्था वासी महिला और दत्ता कॉलोनी वासी युवक भी शामिल हैं। इनके सैंपल क्रमश: रोहतक पीजीआइ और सोनीपत में लिए गए थे। पांच लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। 

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को छह पुलिसकर्मी, एक स्टाफ नर्स सहित 78 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। कुल 33 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, सभी नेगेटिव हैं। 100 से अधिक आशंकित मरीजों की रिपोट््र्स लंबित हैं। होम अंडर क्वारंटाइन के तहत 862 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए हैं। 

आरोग्य सेतु ऐप कोरोना के खिलाफ हथियार

डीसी हेमा शर्मा ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप जनमानस को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के विषय में आगाह करता है। कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति आपके छह फीट के दायरे में आता है तो आपके मोबाइल फोन पर संदेश आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कई भाषाओं में बने इस ऐप को डाउनलोड करने की लोगों से अपील की। पशुपालन और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ऐप के प्रति लोगों की मदद करने के आदेश दिए। 

पड़ोस में किसी आगंतुक को देखें तो दें सूचना

डीसी ने जिलावासियों के नाम अपील में कहा कि पड़ोस में किसी दूसरे शहर-राज्य से आए आगंतुक को देखें तो पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचना दें। कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए यह बहुत जरूरी है। उन्होंने धूपङ्क्षसह नगर, ईदगाह कॉलोनी में पॉजिटिव मिले मरीजों का उदहारण देते हुए कहा कि समय से सूचना मिली। इन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, तभी संक्रमण को फैलने से रोक सके हैं। 

कुछ यूं बढ़ी पॉजिटिवों की संख्या : 

तारीख          केस संख्या 

18 मार्च           01

21 मार्च           01 

23 मार्च           01 

23 मार्च           01

11 अप्रैल          01

23 अप्रैल          03

24 अप्रैल          01

25 अप्रैल          04

25 अप्रैल          01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.