Move to Jagran APP

बस में Delhi से Himachal आया Coronavirus पॉजिटिव जमाती, साथ में सफर करने वालों की तलाश

हिमाचल और हरियाणा से सटे गांव में मिले कोरोना वायरस संक्रमित जमाती के बाद से प्रशासन अलर्ट है। जमाती दिल्‍ली की बस से हिमाचल के सटे गांव गया था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 05:41 PM (IST)
बस में Delhi से Himachal आया Coronavirus पॉजिटिव जमाती, साथ में सफर करने वालों की तलाश
बस में Delhi से Himachal आया Coronavirus पॉजिटिव जमाती, साथ में सफर करने वालों की तलाश

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। हरियाणा की भगवानपुर गांव से सटे हिमाचल प्रदेश के लोहगढ़ मस्जिद में रह रहे जमाती के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। प्रशासन की ओर से भी पूरे गांव को सील किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के हर व्यक्ति की स्क्रीङ्क्षनग कर रही है। वहीं उन लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने 11 मार्च को पोंटा जाने वाली बस में सफर किया था। हिमाचल प्रदेश व यमुनानगर प्रशासन इनको तलाशने में लगा है। 

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ क्षेत्र के माजर निवासी 50 वर्षीय सादिक 11 मार्च को निजामुद्दीन मरकज से लौटा था। इसके बाद से ही वह लोहगढ़ मस्जिद में रह रहा था। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मरकज से लौटे जमातियों के नमूने भेजे गए थे। जिसमें से सादिक पॉजीटिव मिला है। सादिक को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया था। यह मामला सामने आते ही यमुनानगर प्रशासन भी हरकत में आया। तुरंत लोहगढ़ से लगते यमुनानगर के गांव भगवानपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गई और ग्रामीणों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी।

यमुनानगर रोडवेज की बस से आया था सादिक

सादिक निजामुद्दीन मरकज से आया था। वह 11 मार्च को हरियाणा रोडवेज की बस से यमुनानगर आया था। फिर यहां से पोंटा साहिब गया था। कुछ दिन पोंटा साहिब में रहने के बाद से वह लोहगढ़ मस्जिद में रह रहा था। अब प्रशासन उन यमुनानगर के उन लोगों की भी तलाश करने में लगा है, जिनके वह संपर्क में आया था। सिरमौर पुलिस व यमुनानगर पुलिस की ओर से ऐसे लोगों से अपील की जा रही है, जो उस दौरान बस में कही गए थे।

गांवों में लगाया गया पहरा 

रणजीतपुर चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि लोहगढ़ मस्जिद में कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस प्रशासन की ओर से सीमा के पास पुलिस चौकी बना दी गई है। गांव को भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र के 43 गांवों में भी पंचायत को ठीकरी पहरा लगाने के आदेश दिए गए हैं। लगातार पुलिस भी गश्त कर रही है। 

बहादुरपुर के दो ग्रामीण मिले संदिग्ध

बहादुरपुर गांव के भी दो ग्रामीण 11 मार्च को रोडवेज बस से गांव में आए थे। उन ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इएसआइ कोविड अस्पताल में दाखिल कराया है। साथ ही उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.