Move to Jagran APP

कोरोना का कहर, संक्रमित महिला का पति, सास, ननद, पडोसी सहित नौ लोग पॉजिटिव

कैथल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन में नौ पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मचा। पंथ नगर में कोरोना पॉजिटिव महिला का पति सास ननद सहित पड़ोसी की रिपोर्ट पॉजिटिव।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 05:40 PM (IST)
कोरोना का कहर, संक्रमित महिला का पति, सास, ननद, पडोसी सहित नौ लोग पॉजिटिव
कोरोना का कहर, संक्रमित महिला का पति, सास, ननद, पडोसी सहित नौ लोग पॉजिटिव

पानीपत/कैथल, जेएनएन। कोरोना का कहर जारी है। शनिवार को एक साथ नौ केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव मिले केसों की हिस्ट्री दिल्ली और गुरुग्राम की है। पंथ नगर और जाखौली अड्डा में पहले पॉजिटिव मिले लोगों के परिवार और संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमरगढ़ गामड़ी के नजदीक स्थित रेलन कालोनी और अर्जुन नगर में एक-एक पॉजिटिव केस मिला है। दोनों क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। करीब तीन किलोमीटर तक के क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है। रविवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां सर्वे करेंगी। पॉजिटिव आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार भेज दिया है, वहीं संपर्क में आए परिवार के लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित की संख्या 43 हो गई है। एक्टिव केस 36 हैं। सात लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  

loksabha election banner

पंथ नगर में पॉजिटिव महिला के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव

पिछले सप्ताह ढांड रोड पर स्थित पंथ नगर की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इस महिला को आइसोलेट किया गया था, वहीं परिवार के लोगों को क्वारंटाइन किया था। शनिवार को महिला की 50 वर्षीय सास, 32 वर्षीय पति, 35 वर्षीय ननद और 55 वर्षीय पड़ोसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस महिला के संपर्क में आई राजौरी गार्डन की महिला भी पिछले सप्ताह पॉजिटिव आ चुकी है, जो आइसोलेट की हुई है। वहीं जाखौली अड्डा पर दिल्ली से अपने रिश्तेदारों के यहां लौटी महिला पॉजिटिव आई थी। अब उसके संपर्क में आए 32 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन नगर में 33 वर्षीय युवक  जो पॉजिटिव मिला है, वह गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। दो जून को कैथल अपने घर आया था। चार जून को सैंपल हुए थे। आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रेलन कालोनी निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति मेडिकल स्टोर चलाता है। जो 30 मई को दिल्ली गया था। घर लौटने पर दो दिनों तक बुखार होने पर सैंपल करवाए। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक के परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटाइन किया है। 

कंटेनमेंट जोन में केस मिलने के बाद बढ़ी चिंता 

कोरोना पॉजिटिव केस बढऩे से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। कंटेनमेंट जोन में सात नए केस आए हैं। चार पंथ नगर और तीन जाखौली अड्डा से हैं। पंथ नगर में केस बढ़कर नौ हो गए हैं। पिछले सप्ताह एक साथ पांच नए केस आए थे। शहर की सात कालोनियों में अब तक मामले सामने आ चुके हैं, वहीं जिले के सात गांव तक कोरोना पहुंच चुका है। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। 

सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने बताया कि शनिवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन महिला शामिल हैं। पंथ नगर में चार, जाखौली अड्डा तीन सहित अर्जुन नगर और रेलन कालोनी में एक-एक पॉजिटिव केस मिला है। सभी को अग्रोहा मेडिकल कालेज भेज दिया है। परिवार के लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.