Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में फूटा कोरोना बम दो महिलाओं सहित नौ कोरोना पॉजिटिव

कुरुक्षेत्र में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर पांच मरीज ठीक होने पर मुलाना अस्पताल से किए डिस्चार्ज। जिले में 6440 में से 6138 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 08:51 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 08:51 PM (IST)
कुरुक्षेत्र में फूटा कोरोना बम दो महिलाओं सहित नौ कोरोना पॉजिटिव
कुरुक्षेत्र में फूटा कोरोना बम दो महिलाओं सहित नौ कोरोना पॉजिटिव

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। धर्मनगरी में एक बार फिर कोरोना बम फूटा। एक ही दिन में कोरोना के नौ केस सामने आए हैं। अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। इससे पहे 20 मई को एक साथ पांच केस पॉजिटिव आए थे। नए पॉजिटि केसों में दो महिलाएं व एक साधु हैं। लाडवा के गांव गोबिंदगढ़ की पॉजिटिव आई 50 वर्षीय महिला को अपने परिवार के ही एक सदस्य से कोरोना का संक्रमण हुआ है। जिले में अब पॉजिटिव केस की संख्या 46 पहुंच गए हैं। इधर राहत की भी खबर है कि पांच मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनको मुलाना अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 23 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। जिले में अब एक्टिव केस 23 रह गए हैं। 

loksabha election banner

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बृहस्पतिवार देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि लाडवा के गांव गोङ्क्षबदगढ़ से 50 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है। महिला को अपने परिवार के ही सदस्य से कोरोना का संक्रमण हुआ है।  महिला की चैन में एक नया सैंपल लिया है। इसी तरह उमरी में एक शैलर में रसोइये का काम करने वाले 20 वर्षीय युवक का सैंपल पॉजिटिव आया है। इस युवक की चैन में 22 सैंपल लिए है। गांव स्याणा सैयदां में 25 वर्षीय युवक का सैंपल पॉजिटिव आया है।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के आश्रम के 65 वर्षीय साधु का सैंपल पाजिटिव आया है। इस साधु की हिस्ट्री दिल्ली से जुड़ी है और इनकी चैन में 10 सैंपल लिए हैं। रेलवे कॉलोनी में रहने वाले 28 वर्षीय लाइनमैन का सैंपल पॉजिटिव आया है। इसकी हिस्ट्री राजस्थान से बताई जा रही है। इसकी कड़ी में 10 सैंपल लिए हैं। गांव समसपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव सैंपल आने पर चैन में सात नए सैंपल लिए हैं। इसकी हिस्ट्री का पता किया तो इनके परिवार का व्यक्ति गत दिनों दुबई से आया है। वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। 

एकता विहार कॉलोनी में महिला व युवक पॉजिटिव 

सीएमओ ने बताया कि एकता विहार कॉलोनी से 43 वर्षीय एक महिला और 18 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकी हिस्ट्री लाडवा में कोरोना पॉजिटिव केस से जोड़ी जा रही है। वह पीजीआइ में दाखिल है। इन दोनों की चैन में सात नए सैंपल लिए है। गांव अढोणी से 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके परिवार से एक महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है। 

पांच को दी अस्पताल से छुट्टी 

कोरोना के पांच मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनको बृहस्पतिवार को मुलाना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक 2407 लोग आए है। इनमें से 2349 एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके हैं और 21 व्यक्तियों को होम और 37 को होटल में क्वांरटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एक व्यक्ति को मेदांता गुरुग्राम व दो लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया है। जिले से अब तक 6440 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 6138 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 256 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.