Move to Jagran APP

घर-घर दस्तक देंगे कांग्रेस कार्यकर्ता: तंवर

जागरण न्यूज नेटवर्क, पानीपत : लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस 9 अक्टू

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 12:31 PM (IST)
घर-घर दस्तक देंगे कांग्रेस कार्यकर्ता: तंवर
घर-घर दस्तक देंगे कांग्रेस कार्यकर्ता: तंवर

जागरण न्यूज नेटवर्क, पानीपत : लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस 9 अक्टूबर से देशव्यापी लोक संपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता 19 नवंबर तक डोर-टू-डोर जाकर पार्टी की नीतियां बताएंगे। प्रदेश में एक करोड़ बूथ सहयोगी बनाए जाएंगे ताकि आगामी चुनावों में हर बूथ पर 10 बूथ सहयोगी तैनात किए जा सकें। प्रत्येक सहयोगी को 25 घर अपने साथ जोड़ने होंगे।

loksabha election banner

शुक्रवार को जींद में प्रदेश कार्यकारिणी की मी¨टग के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के दौरान पंफलेट, पोस्टर, राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय और लोकल मुद्दों पर जनता को कांग्रेस की विचारधारा बताएंगे और मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। देश के हर ज्वलंत मुद्दे पर कांग्रेस अपना विकल्प देगी। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें 18 से 24 साल के युवाओं पर फोकस रखा जाएगा। पिछले चुनाव में वोटर बने और आगामी चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव या कोई अन्य प्रतिनिधि प्रदेश में समूचे अभियान की देखरेख करेंगे ताकि मुख्य संगठन और पार्टी के अग्रणी संगठनों, विभागों तथा प्रकोष्ठों में पूरी तरह संपर्क बना रहे। बूथ सहयोगियों को पार्टी की ओर से चंदा एकत्र करने के लिए 50, 100, 500 व 1000 रुपए की रसीद कापियां दी जाएंगी। प्रत्येक बूथ सहयोगी अपने क्षेत्र के कांग्रेस समर्थक एनजीओ, सहकारी संस्थाओं, दानी तथा धार्मिक संस्थाओं, भारतीय मूल के विदेश नागरिकों, ओपिनियन मेकर्स, व्यापारियों तथा उनके संगठनों, सामाजिक व सामुदायिक ग्रुपों तथा स्वयंसेवी महिला संगठनों की सूची तैयार करेगा।एकत्र किए गए डाटा को कांग्रेस पार्टी के शक्ति अभियान से जोड़ा जायेगा ताकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सीधा संवाद हो सके। प्रदेश में डाटा एकत्र करने की जिम्मेदारी सोनीपत के राजकुमार कटारिया को सौंपी गई है।

भाजपा ने पोल खोल रैली फेल करने को अपनाए ओछे हथकंडे

अशोक तंवर ने कहा कि सरकार व उनके विरोधियों ने उनकी पानीपत की पोल खोल रैली को फेल करने के लिए सभी ओच्छे हथकंडे अपनाए। बावजूद उसके उनकी रैली जबरदस्त कामयाब रही और सरकार व उसके विरोधियों को आइना दिखाने का काम किया। सरकारी तंत्र ने उनकी रैली में आने वाले अनेक वाहनों को रोक दिया। कहीं उन्हें गलत दिशा की तरफ मोड़ दिया। अब पूरे देश व प्रदेश में बीजेपी की पोल खुल गई है। देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। प्रदेश कार्यकारिणी में दूसरे गुटों के नेताओं द्वारा हिस्सा न लेने के प्रश्न पर कहा कि जो पदाधिकारी बैठक में अब भाग नहीं ले सके, वे दूसरी बैठक में भाग ले लेंगे। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और सब अपने अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.