सीएए पर गुमराह कर रही कांग्रेस: ढांडा
नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) के समर्थन में नूरवाला अड्डे से शुक्रवार को पदयात्रा निकली।
जागरण संवाददाता, पानीपत: नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) के समर्थन में नूरवाला अड्डे से शुक्रवार को पदयात्रा निकली। इसमें ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा और पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कांग्रेस पर गुमराह करने का आरोप लगाया।
नूरवाला अड्डे पर सुबह 10 बजे पदयात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए। यात्रा शुरू होने से पहले ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि सीएए के समर्थन में लोगों को जागरूक करने के लिए यह पदयात्रा निकाली है। कांग्रेस इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि 15 जनवरी को जन जागरण के तहत प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह सर्कस ग्राउंड से बत्तख चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बिचपड़ी चौक पर पदयात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर बिचपड़ी मंडल अध्यक्ष प्रवीन बॉबी, बबैल मंडलाध्यक्ष सुदर्शन पराशर, वार्ड पार्षद सुरेंद्र पुरुथी, पवन गोगलिया, अनिल बजाज, रविद्र, बिट्टू सरदार, पवन जांगड़ा, इंद्र तनेजा, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, अमित, कपिल राणा और राजपाल मौजूद थे।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने किया संस्थाओं से संपर्क
फोटो नंबर : 01 ए
सीएए के जन समर्थन के लिए विभिन्न संस्थाओं से शुक्रवार को संपर्क किया गया। भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र दत्ता ने बताया कि 15 जनवरी को होने वाली पदयात्रा को लेकर भीमगौड़ा मंदिर सभा, कांशीगिरी मंदिर सभा, राधा वल्लभ सत्संग परिवार, दशहरा कमेटी सभा, पंजाबी ब्राह्मण सभा, बाबा निर्वाण कुटिया सभा और विश्व जागृति मिशन संस्था से जुड़े पदाधिकारियों निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, राजबीर आर्य और राजकुमार झांब मौजूद थे।