पानीपत में कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता ने किया संग्रहालय और पुस्तकालय का अवलोकन
पानीपत के सेक्टर 25 स्थित निर्मला देशपांडे संस्थान में बुधवार को कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता ने संग्रहालय और पुस्तकालय का अवलोकन किया।
पानीपत: सेक्टर 25 स्थित निर्मला देशपांडे संस्थान में बुधवार को कांग्रेस नेता धर्मपाल गुप्ता ने संग्रहालय और पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने निर्मला देशपांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता सीता रानी सेवा संस्था पिछले 28 वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्थान मे शुरु किए गए हाली इंस्टिट्यूट फॉर पीस एंड एजुकेशन में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बातचीत की। इंस्टीटयूट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे एक नए मार्ग को प्रशस्त कर अलग-अलग मापदंड़ों का उदय होने का दावा किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष कृष्णकांता, शिक्षिका पूजा सैनी, सुषमा गुप्ता, सुनीता, पायल दीनाक्षी, सोनिया, कीर्ति मौजूद रही।
त्रिपुरा से आ रही निफा की सद्भावना यात्रा का स्वागत
जासं, समालखा : पुराने बस अड्डे पर त्रिपुरा से चली सद्भावना यात्रा का निफा ने स्वागत किया। निफा के स्थानीय प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को देश-विदेश में निफा का करीब डेढ़ हजार जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की योजना है। लोगों को ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए त्रिपुरा से यह यात्रा आई है। यात्रा देश के सभी राज्यों में जाकर वहां के लोगों को जागरुक करेगी। उनकी भ्रांतियां दूर करेगी, जिससे वह रक्तदान में किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो। उन्होंने कहा रक्तदान के साथ पौधारोपण भी निफा का मिशन है। फूला मालाओं सहित पुष्प वर्षा से यात्रा के साथियों का सम्मान किया गया। बच्चे रंग बिरंगे वेशभूषा में पर्यावरण के मजबूत करने का संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर मलकीयत सिंह, रणधीर शर्मा, जतिन छाबड़ा, प्रियंका, मोनिका, उस्मान, सूरज, मनीष, सिद्धार्थ, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।