Move to Jagran APP

जोड़ तोड़ की राजनीति में निर्दलीय बिगाड़ रहे खेल, राष्ट्रीय पार्टियों में मंथन

जोड़तोड़ की राजनीति में निर्दलीय उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। कई जगह भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत दिख रही तो कई जगह निर्दलीय खेल बिगाड़ रहे।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 02:21 PM (IST)
जोड़ तोड़ की राजनीति में निर्दलीय बिगाड़ रहे खेल, राष्ट्रीय पार्टियों में मंथन
जोड़ तोड़ की राजनीति में निर्दलीय बिगाड़ रहे खेल, राष्ट्रीय पार्टियों में मंथन

पानीपत, जेएनएन। नगर निगम चुनाव में शनिवार को नाम वापसी के दिन जोड़-तोड़ की राजनीति चली। मेयर के लिए 10 में से पांच और पार्षद के लिए 13 नामांकन वापस लिए गए। सबसे अधिक नाम वापसी कांग्रेस समर्थित मेयर व पार्षद प्रत्याशियों ने लिए। कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पूर्व मेयर सुरेश वर्मा ने अपनी पुत्रवधू सोनिया वर्मा का पर्चा उठवा लिया। वहीं कांग्रेस के तंवर गुट की तरफ से संगीता रानी ने अपना नामांकन वापस लिया।

loksabha election banner

वार्ड-17 से पूर्व पार्षद सुशील शर्मा ने अपनी मां सुशीला का नामांकन वापस लिया है। भाजपा के वार्ड 26 के विजय जैन के समर्थन में शमशेर राणा ने नामांकन वापस लिया। लोसुपा की सीमा सैनी के समर्थन में मीनू सैनी और रेनू सैनी ने नामांकन वापस लिया। देर शाम भाजपा पार्षद की वायरल हुई ऑडियो की चर्चा जोरों पर रही।   

जारी कर दिए गए चुनाव चिह्न
नगर निगम के चुनाव 16 दिसंबर को है। शनिवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न जारी करने का दिन रहा। सातों एआरओ के पास सुबह से ही नाम वापसी के लिए उम्मीदवार पहुंचने लगे। आरओ एडीसी सुजान सिंह यादव ने बताया मेयर के लिए पांच नामांकन वापस लिए गए। दस में पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पार्षद के लिए 26 वार्डों में 138 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

sures verma

पूर्व मेयर सुरेश वर्मा की पुत्रवधु सोनिया वर्मा ने नामांकन पत्र वापस लिया।

सुरेश वर्मा व गुलशन मल्होत्रा को मनाने में कामयाब रहे शाह 
कांग्रेस की अंशु कौर पाहवा के सामने उन्हीं की पार्टी की सोनिया वर्मा और संगीता रानी वोट काट रही थी। सोनिया वर्मा निवर्तमान मेयर सुरेश वर्मा की पुत्रवधू और संगीता रानी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महासचिव गुलशन मल्होत्रा की पत्नी हैं। बुल्लेशाह ने शनिवार सुबह सर्वप्रथम सुरेश वर्मा को उनके कुटानी रोड स्थित कार्यालय पर पहुंच कर मनाया। उनके समर्थकों से सहयोग की मांग की। निवर्तमान मेयर सुरेश वर्मा के कई समर्थकों ने कहा कि वे अब नोटा का प्रयोग करेंगे। गुलशन मल्होत्रा के साथ स्काईलार्क में बैठक की। उन्होंने शाह के कहने के बाद नामांकन वापस लिया। पत्नी संगीता रानी ने बताया कि वह राजनीति में समाज की सेवा करने के लिए आई थी। उनके पति ने नामांकन वापस लेने की बात कही। उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है। 

नगर निगम में अब तक नामांकन का गणित 
नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए 12 नामांकन दाखिल किए गए थे। प्रथम राउंड में अवनीत कौर व करीना नायक का नामांकन कैंसल कर दिया गया था। अवनीत ने दूसरी बार नामांकन जमा कराया। पार्षद के लिए 26 वार्डों में 157 नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें से 151 सही पाए गए। 13 ने नामांकन वापस ले लिया है। अब 138 चुनाव मैदान में हैं। 

मेयर प्रत्याशी में लोसुपा की सीमा सैनी सबसे अमीर, अंशु दूसरे नंबर पर  
नगर निगम चुनाव में मेयर की प्रत्याशी लखपति ही नहीं करोड़पति भी हैं। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की समर्थित प्रत्याशी सीमा सैनी के पास 1.75 करोड़ की संपत्ति है। 53 वर्षीय सीमा सैनी एमए, एलएलबी और जर्नलिज्म की डिग्रीधारक है। कांग्रेस की अंशु कौर पाहवा के पास 77.16 लाख की संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी अवनीत कौर के पास 21.40 लाख की संपत्ति है। बाकी दो प्रत्याशियों के पास अपनी कोई संपत्ति नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.