Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में होगा 30 देशों की संस्कृतियों का संगम

हिदी पंजाबी और अंग्रेजी भाषा के साथ एकता का संदेश देने वाली प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में 30 देशों की संस्कृति का संगम होगा। जहां सभी देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 08:44 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 08:44 AM (IST)
चंडीगढ़ में होगा 30 देशों की संस्कृतियों का संगम

जगमहेंद्र सरोहा, पानीपत

loksabha election banner

हिदी, पंजाबी और अंग्रेजी भाषा के साथ एकता का संदेश देने वाली प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में 30 देशों की संस्कृति का संगम होगा। जहां सभी देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह प्रदेश में इतने देशों की एक साथ प्रस्तुति का पहला कार्यक्रम होगा। गत वर्ष इसी तरह के कार्यक्रम में 17-18 देशों के कलाकार शामिल हुए थे।

हरियाणा कला परिषद ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सांझा प्रयास के साथ 27 सितंबर को चंडीगढ़ में सांस्कृतिक संगम कार्यक्रम रहेगा। हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन प्रो. संजय भसीन ने दैनिक जागरण से रूबरू होते वक्त सांझा की। वे पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में भारत संस्कृति यात्रा में रविवार को बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। प्रो. संजय भसीन ने बताया कि भारतीय संस्कृति की दुनिया कायल है। यह बात नहीं है कि दूसरे देशों में संस्कृति नाम की कोई चीज नहीं हैं। इंडोनेशिया के बाली शहर की संस्कृति भारतीय संस्कृति से लगभग मिलती जुलती है। इस बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 30 देशों के कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। जिसमें डांस, म्यूजिक और इंस्ट्रूमेंट के करीब 700 कलाकार शामिल होंगे। इसका उद्देश्य अलग-अलग देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान करना है। अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी में संस्कृति के सांझा कार्यक्रम की पिछले दिनों बात उठी थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसके लिए खुद आगे आए थे। उन्होंने इसक क्लासिकल और फॉग डांस की प्रस्तुति गुरुग्राम में होगी

इसके साथ प्रदेश की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दिन का कार्यक्रम होगा। प्रो. संजय भसीन ने बताया कि 30 सितंबर को गुरुग्राम में इन सभी देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसका स्थान निर्धारित करना अभी बाकी है। इन कार्यक्रमों में कलाकारों और शिक्षविदों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

इन देशों के कलाकार आएंगे

इंडोनेशिया, मलेशिया और रसिया समेत चीन समेत 30 देशों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रदेश के करीब 70 कलाकार हरियाणवी संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.