Move to Jagran APP

खतरनाक हुआ मौसम, कोहरे ने इस तरह मचाया कहर

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में गलन सताने लगी है। पानीपत में लोग ठंड से ठिठुरने लगे। शुक्रवार तो तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया और कोहरा छाया रहा।

By Edited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 10:45 AM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 04:09 PM (IST)
खतरनाक हुआ मौसम, कोहरे ने इस तरह मचाया कहर
खतरनाक हुआ मौसम, कोहरे ने इस तरह मचाया कहर

पानीपत, जेएनएन। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से धूप में भी गलन परेशान कर रही है। दिन रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखाई देने लगा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ रहा है। जिस कारण ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। अधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चे सुबह साढ़े सात बजे स्कूल के लिए ठिठुरते हुए जाते हैं। रात को पाला भी जमने लगा है।

कंबल की मांग निकली
सर्दी अधिक होने के कारण कंबल की मांग अच्छी चल रही है। कंबल व्यापारियों ने बताया कि ¨मक कंबल की मांग अधिक निकल रही है। लोकल डिमांड भी निकली है। कार्यालयों में हीटर के प्रयोग से बिजली खपत बढ़ी है। गेहूं के लिए फायदेमंद कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के एसडीओ सुनील मान का कहना है कि ठंडक का गेहूं की फसल में फायदा है। आलू मटर की फसल को नुकसान हो सकता है। आने वाले दिनों में कोहरा अधिक पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.