विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठंड, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 06:30 PM (IST)

दो दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े के साथ अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बाजार में भी लोगों की उपस्थिति कम दिखाई दी है।

धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठंड, लोगों ने लिया अलाव का सहारा
धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठंड, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

जागरण संवाददाता, समालखा: दो दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं होने से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े के साथ अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बाजार में भी लोगों की उपस्थिति कम दिखाई दी है।

बता दें कि बुधवार से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके हैं। मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जताई है। वैसे बृहस्पतिवार को तीसरे पहर तीन बजे के करीब हल्की बूंद भी हुई है। उसके बाद से सर्दी और बढ़ गई है। ठंड के बावजूद बाजार में दुकानें खुली रही, लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की कमी दिखाई दी। लोग फुल जैकेट, टोपी, शाल आदि में दिखाई दिए। कालोनियों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड का आनंद लिया। दुकानदार चंद्र तनेजा, अशोक, रामनिवास आदि ने बताया कि दो दिनों से बाजार में रौनक नहीं है। ग्राहक कम आए हैं। धूप नहीं निकलने से लोग भी बाहर कम निकले हैं। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या कम रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।