Move to Jagran APP

सीएम मनोहर लाल ने कहा, Haryana में प्राकृतिक तरीके से तैयार फसल के लिए बनेगी मंडी

कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्राकृतिक खेती के गुर सीखने के लिए सीएम मनोहर लाल के अलावा मंत्री विधायक भी पहुंचे हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 01:22 PM (IST)
सीएम मनोहर लाल ने कहा, Haryana में प्राकृतिक तरीके से तैयार फसल के लिए बनेगी मंडी
सीएम मनोहर लाल ने कहा, Haryana में प्राकृतिक तरीके से तैयार फसल के लिए बनेगी मंडी

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में प्राकृतिक तरीके से तैयार फसल के लिए एक मंडी बनाई जाएगी। जहां किसान अपने उत्पाद को आकर बेच सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले गुरुग्राम में जमीन देखी जाएगी। सीएम मनोहर लाल प्राकृतिक खेती के गुर जानने के लिए कुरुक्षेत्र गुरुकुल पहुंचे थे। 

loksabha election banner

सीएम मनोहर लाल अपने मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ कुरुक्षेत्र गुरुकुल में प्राकृतिक खेती के गुर जानने पहुंचे। गुरुकुल में 2.11 करोड़ की लागत से निर्मित प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारा गायों को पालने वाले किसानों को विशेष रूप से मदद किया जाएगा। उनको विश्वास है कि इस बार  प्राकृतिक खेती से एक लाख एकड़ का लक्ष्य बढ़कर 2 गुना 3 गुना हो जाएगा।

 CM Manohar lal

सुबह 10 बजे पहुंचेे सीएम 

सीएम ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र में किसानों को अल्पबजट प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देने के लिए सरकार की और से स्थापित प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र पर सरकार की और से 2.11 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत कर रहे हैं। 

 CM Manohar lal

कृषि फार्म भी देखेंगे

गुरुकुल में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की और से 2.11 करोड़ की लागत से निर्मित प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन के बाद गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सभागार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गुजरात के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत कम बजट प्राकृतिक कृषि वर्कशॉप का उद्घाटन भी किया।

CM Manohar lal

वर्कशॉप के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल सहित सभी मंत्री व विधायक गुरुकुल कुरुक्षेत्र की गांव मिर्जापुर के पास 180 एकड़ प्राकृतिक कृषि फार्म का अवलोकन भी करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.