क्लब के सदस्यों ने शारीरिक दूरी का पालन कर चलाई साइकिल
हिट हैं तो फिट है. का संदेश देने के लिए साइकिल क्लब के सदस्यों ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए साइकिल चलाई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : हिट हैं तो फिट है. का संदेश देने के लिए साइकिल क्लब के सदस्यों ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस मनाया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए साइकिल चलाई। अंसल से सेक्टर 13-17 होते हुए लोगों को संदेश दिया गया कि स्वस्थ रहने के लिए साइकिल की सवारी करना जरूरी है। साइकिलिग से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। पानीपत साइकिल क्लब से जुड़े संजय शर्मा, आमिर, अभिषेक, बृजमोहन शर्मा, नवीन, बिट्टू नारंग व नीरज ने बताया कि जब से साइकिल चलाना शुरू किया है शरीर तंदुरुस्त रहता है। शहर और गांव में जाकर लोगों को प्रतिदिन साइकिल चलाने का संदेश देते हैं।
लॉकडाउन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
फोटो नंबर : 09
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार अभियान की पानीपत टीम ने कोविड-19 के लॉकडाउन पीरियड में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए हेमंत रोहिल्ला को सम्मानित किया। अध्यक्ष वीणा त्यागी, उपाध्यक्ष राजेश चांदना व संयुक्त सचिव मनदीप सिंह ने प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। हेमंत रोहिल्ला ने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।