'अगले जन्म में मिलेंगे...', पानीपत में गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
पानीपत के कुलदीप नगर में 19 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र लक्ष्य ने गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
-1793847259597_m.webp)
पानीपत में गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद 12वीं कक्षा के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान।
HighLights
पानीपत में 12वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या
गर्लफ्रेंड से मैसेज विवाद के बाद उठाया यह कदम
बहन को फंदे की फोटो भेजकर दी थी जानकारी
जागरण संवाददाता, पानीपत। कुलदीप नगर में मंगलवार देर रात गर्लफ्रेंड से हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय लक्ष्य ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे उसने बहादुरगढ़ निवासी अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी थी।
इसके बाद दोनों के बीच मैसेज को लेकर विवाद हो गया। युवती ने लक्ष्य की दूर के रिश्ते में लगने वाली बहन को मैसेज कर उसे समझाने के लिए कहा। बहन ने फोन कर लक्ष्य को गर्लफ्रेंड को मैसेज नहीं करने की बात कही।
इस पर लक्ष्य ने जान देने की बात कही और बहन को फंदा लगाने की फोटो भेज दी। लक्ष्य ने बहन को लिखा कि आज के बाद उसका कोई मैसेज नहीं आएगा। उसने लिखा, बता देना उसे कि जा लिया वो, जो तुझे पागलों की तरह चाहता था। इसके बाद बाय का इमोजी भेजकर हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
बहन ने उसे समझाते हुए सोने के लिए कहा, लेकिन लक्ष्य ने फंदे की फोटो भेजकर लिखा कि अब अगले जन्म में मिलेंगे। उसने यह भी लिखा कि जितना जीना था, जी लिया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्वजन को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो लक्ष्य फंदे पर लटका मिला।
मोबाइल में मिली चैट और फोटो
लक्ष्य के भाई यश ने बताया कि सुबह मोबाइल देखने पर प्रेमिका के साथ स्नैपचैट पर हुई बातचीत और अन्य चैट मिलीं। इनमें जन्मदिन की बधाई के बाद मैसेज करने को लेकर विवाद और गाली-गलौज की बात सामने आई। लक्ष्य ने बहन को फंदे की फोटो भेजने के बाद अगले जन्म में मिलने की बात भी लिखी थी। लक्ष्य कुलदीप नगर के निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था।
परिवार में मां और छोटा भाई यश हैं। उसके पिता करीब 15 वर्ष पहले काम के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।