शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन, घरों में दुबके लोग
जासं, पानीपत :बृहस्पतिवार को दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 06:48 PM (IST)Updated: Thu, 14 Dec 2017 06:48 PM (IST)
जासं, पानीपत :बृहस्पतिवार को दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। सुबह घना कोहरा छाया था। कोहरा छंटने के बाद भी बादल छाए रहने से शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान 16 जबकि न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड गेहूं की फसल के लिए तो फायदेमंद है लेकिन आलू में ब्लाइट की बीमारी आने की संभावना बढ़ गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें