बच्चों ने गणितज्ञ रामानुजन को किया याद
गणित अध्यापक जितेंद्र राठी ने बताया कि गणित एक आकर्षक विषय है। खेल खेल के माध्यम से इसे सीखा जा सकता है। इसमें पहले प्रश्नों को समझने की जरूरत होती है।
जागरण संवाददाता, समालखा : चंदन बाल विकास स्कूल आट्टा में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन को याद किया गया। बच्चों ने गणित प्रश्नोत्तरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डेजी सदन के बच्चों ने भाषण, कविता व नाटक की प्रस्तुति दी।
गणित अध्यापक जितेंद्र राठी ने बताया कि गणित एक आकर्षक विषय है। खेल खेल के माध्यम से इसे सीखा जा सकता है। इसमें पहले प्रश्नों को समझने की जरूरत होती है। फिर उसका हल निकालना होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चीज नहीं जिनमें गणित का उपयोग नहीं होता हो। हमें इससे डरना नहीं चाहिए। उन्होंने डॉ. रामानुजन के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि रामानुजन का थ्योरी ऑफ नंबर की खोज में उनका अहम योगदान रहा है।