Move to Jagran APP

जो जीते हैं वे खुद को मंत्री, सांसद, विधायक न समझें, सभी कार्यकर्ता हैं : सीएम

पानीपत के नई अनाजमंडी में सीएम मनोहर लाल कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा जीत के लिए सम्मानित किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 13 Jun 2019 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jun 2019 05:46 PM (IST)
जो जीते हैं वे खुद को मंत्री, सांसद, विधायक न समझें, सभी कार्यकर्ता हैं : सीएम
जो जीते हैं वे खुद को मंत्री, सांसद, विधायक न समझें, सभी कार्यकर्ता हैं : सीएम

पानीपत, जेएनएन। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जो मंच पर हैं और जो पंडाल में हैं वह सब एक समान हैं। कौन कार्यकर्ता मंच पर आ जाए किसी को नहीं पता। चुनाव में जीत का असली श्रेय कार्यकर्ता को जाता है। इसलिए सभी कार्यकर्ता, सांसद, विधायक और मंत्री एक समान हैं। सीएम मनोहर लाल बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। 

loksabha election banner

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में हरियाणा का नाम हुआ। चुनाव जीत के बाद हरियाणा से जो कार्यकर्ताओं का अभिनंदन शुरू हुआ, अब पूरे देश में चलाया जा रहा है। वहीं विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, अब ये परंपरा विपक्षी भी अपनाएंगे। पहले जीत के बाद वे कार्यकर्ताओं को भूल जाते थे। 

cm manohar lal

इस बार 75 पार
मुख्यमंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि इस बार पार्टी 75 सीट पार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मंच से बार-बार 75 से ज्यादा सीट जिताने का आह्वान किया। वहीं समारोह में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने में पन्ना प्रमुखों का भी महत्वूपर्ण योगदान है। उनके बदौलत ही हरियाणा में 10 सीटों पर विजयी हुए। 

cm manohar lal

जानबूझकर नहीं लेता मंच से नाम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जानबूझकर मंच से नेताओं, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों का नाम नहीं लेता हूं। ये कुछ दिनों से छोड़ रखा है। कहा, कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व काम किया है। आप लोगों ने मंच पर बैठे लोगों को यहां तक पहुंचाया है। रिकॉर्ड जीत में गुजरात हमसे आगे हैं। क्‍या हम इसकी चिंता कर सकते हैं। हम रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

cm manohar lal in panipat

आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहला कार्यक्रम
सीएम ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में कार्यकर्ता सम्‍मेलन की पहल हमने की है। यह सब कार्यकर्ताओं के हौसले की वजह से हो सका है। 20 साल पहले कार्यकर्ता रातो रात पोस्‍टर लगा देते थे। होड़ लगी रहती थी। उन कार्यकर्ताओं की पार्टी में पूछ नहीं होती थी। 

cm manohar lal in panipat

एक जेल में है, दूसरा जाने को तैयार है
उन्‍होंने कहा, जहां भाजपा के विधायक हैं या नहीं भी नहीं है, वहां विकास को समान तरजीह दी है। आगे भी विकास करवाते रहेंगे। विपक्षी पार्टी अपनों को रेवडि़यां बांटते हैं ताकि भ्रष्‍टाचार कर सकें। एक जेल में है तो दूसरा जेल जाने को तैयार है। उनका परिवार भाइयों और बहनों का होता है। हमारा परिवार हरियाणा की स्‍थाई जनता है। 

अधिकारी घर-घर जाकर देंगे सुविधाएं
सीएम ने कहा कि जहां-जहां सुविधाएं लोगों को नहीं मिली हैं, उनके घर अधिकारी जाएंगे और सुविधाएं देंगे। सरकार का प्रयास है, निष्‍पक्ष रूप से जरूरतमंदों को सुविधाएं मिल सकें। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.