Move to Jagran APP

छठ पूजा 13 को, घाटों के आसपास अब तक शुरू नहीं हुई सफाई

बिहार और उत्तर प्रदेश के 30 हजार से अधिक लोग धूमधाम से मनाते हैं पर्व। नहरों के किनारे मनता है उत्‍सव। नगर निगम ने अभी तक सफाई जैसे मूलभूत इंतजाम नहीं किए।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:39 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:36 AM (IST)
छठ पूजा 13 को, घाटों के आसपास अब तक शुरू नहीं हुई सफाई
छठ पूजा 13 को, घाटों के आसपास अब तक शुरू नहीं हुई सफाई

जागरण संवाददाता, पानीपत : छठ पर्व  13-14 नवंबर को मनेगा। पर्व को लेकर असंध रोड और गोहाना नहर पर घाटों की साफ सफाई शुरू नहीं की गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश के 30 हजार से अधिक लोग इन राजवाहों पर धूमधाम से पर्व मनाते हैं। 

loksabha election banner

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। रविवार को नहाय खाय से ही छठ पर्व शुरू हो जाएगा। व्रती नहा धोकर कच्चा चावल और घीया से तैयार सब्जी ग्रहण करेंगे। सोमवार को खरना होगा। इस दिन गुड़ और दूध से खीर बनाएंगे। खरना करने के बाद प्रसाद भी वितरित करेंगे। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देंगे। बुधवार को सुबह उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही पर्व संपन्न हो जाएगा। पूर्वांचल कल्याण समिति की तरफ से गोहाना रोड राजवाहे पर पर्व मनेगा। डीसी सुमेधा कटारिया बतौर मुख्य अतिथि इस पर्व में शामिल होंगी। नहरी विभाग और नगर निगम की तरफ से घाट की साफ सफाई का कार्य बृहस्पतिवार को भी शुरू नहीं किया गया।       

व्‍यवस्‍था की हिदायत
नगर निगम ने छठ पूजा के लिए कमर कस ली है। अधिकारियों ने मुख्य सफाई निरीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को घाटों पर व्यवस्था की हिदायत दी है। घाटों पर व्यवस्था जुटानी शुरू कर दी है।

संगठन और सभाओं ने नेताओं से साधा संपर्क
शहर में दिल्ली पैरलल नहर पर असंध रोड, जाटल रोड और ङ्क्षबझौल नहर पर छठ पूजा की जाएगी। एनएफएल राजवाहे पर भी छठ पूजा के लिए घाट बनाए जाते हैं। अलग-अलग समिति के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पर्व का विशेष महत्‍व
नगर निगम के ईओ अरुण ने बताया कि छठ पूजा का विशेष महत्व है। नहर और राजवाहों पर स्थित घाटों के आसपास सफाई करा दी जाएगी। शुक्रवार को घाटों का मौका मुआयना करेंगे। किसी तरह की कमी मिलने पर उसे दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.