Move to Jagran APP

Chhath Puja 2021: बाजारों में खरीदारी शुरू, लाखों श्रद्धालु होंगे इक्टठे, इन तीन जगहों पर होगा आयोजन

छठ पूर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। नहर किनारे हर साल लोगों द्वारा वेदियां बनाई जा रही हैं। क्योंकि कल श्रद्धालु घाटों पर आएंगे इसलिलए सभी घाटों पर अपनी-अपनी वेदियों को सजाने व अंतिम स्वरूप देने में लगे हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 12:53 PM (IST)
Chhath Puja 2021: बाजारों में खरीदारी शुरू, लाखों श्रद्धालु होंगे इक्टठे,  इन तीन जगहों पर होगा आयोजन
यमुनानगर में छठ पर्व को लेकर खरीदारी शुरू।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। छठ महापर्व की सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरुआत हो चुकी है। आज हर घर में खरना मनाया जाएगा। 10 नवंबर की शाम व्रती अस्त चालगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। पूजा के लिए आज से बाजार से खरीदारी शुरू हो जाएगी। पूजन सामग्री में नारियल, चकरोता, केला, सेब, सीताफल की मांग रहती है। इसके लिए बाजारों में खरीदारी के खीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। दुकानदारों को भी इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि बाजार में गन्ना, मूली, सेब, पपीता, नारियल समेत अन्य फलों की मांग काफी बढ़ जाती है।

loksabha election banner

घाटों पर सवा लाख श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

बाडी माजरा पुल के नजदीक बुधवार शाम व वीरवार सुबह छठ महापर्व मनाया जाएगा। पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर पूजा करने के लिए करीब सवा लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से की जाने वाली तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सफाई के लिए 40 कर्मचारी लगाए गए हैं।  रोशनी के प्रबंध करने के लिए टीम पहुंच गई है। घाटों किनारे पड़ी गंदगी को हटाने के लिए दो सप्ताह से कार्य चल रहा था। आज एक बार फिर से दिनभर सफाई अभियान चलाया जाएगा। श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कार्यों का जायजा लिया।

तीन जगह होता है आयोजन

यमुना नगर में नहर किनारे छठ पर्व का आयोजन तीन जगहों पर होता है। इनमें सबसे बड़ा आयोजन बाडी माजरा पुल के निकट पश्चिमी यमुना नहर किनारे होता है। यहां पर 40 से 50 हजार लोग सूर्य को अर्घ्य ने के लिए जुटते हैं। इसके अलावा चिट्टा मंदिर के पास व हमीदा हेड के निकट भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। 

वेदियों को दे रहे अंतिम रूप

छठ पूर्व को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। नहर किनारे हर साल लोगों द्वारा वेदियां बनाई जा रही हैं। क्योंकि कल श्रद्धालु घाटों पर आएंगे इसलिलए सभी घाटों पर अपनी-अपनी वेदियों को सजाने व अंतिम स्वरूप देने में लगे हैं। 

सभा अपने स्तर पर करती तैयारी

छठ पर्व में जितने प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा किए जाते है। इसके साथ ही प्रबंध पूर्वांचल कल्याण सभा अपने स्तर पर तैयारी करती है। सभा के लोग श्रद्धालुओं की मदद करते हैं। यदि किसी को दिक्कत है या फिर कोई रास्ता भटक गया है इन समस्याओं का समाधान कराने में वालंटियर की अहम भूमिका रहेगी।

सुरक्षा कर्मी लगा रहे गश्त

बाडी माजरा में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी आ चुके हैं। पुलिस कर्मियों ने यहां का जायजा लिया। यमुना किनारे बने पार्क का भी दौरा किया। पटरी के साथ साथ काफी दूर तक गश्त की। पुलिसकर्मी पहले ही तैनात कर दिए गए। इसके साथ बाइक राइडर गश्त पर लगाए गए हैं।

श्रद्धालु बोले पूरी होती है मुराद

वर्कशाप की आरती झा बताती हैं कि छठी माता के साथ उनकी विशेष आस्था जुड़ी है। वे सच्चे मन इसकी पूजा करती है। कई साल से व्रत करती आ रहीं हैं। पानी के बीच खड़े रहकर पूजा संपन्न करती हैं। उन्होंने किसी के कहने पर नहीं बल्कि अपने मन से इस व्रत की शुरूआत की थी। परिवार के साथ पूजा कराती हैं। रेलवे कालोनी की नीलम देवी का कहना है कि कई साल से व्रत कर रहीं हैं। पूरे विधि विधान के साथ पूजा करती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ यमुना किनारे पूजा करने जाती है। इस बार भी दोनों दिन पूजा के लिए घाट पर परिवार के साथ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.