यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यमुनानगर में विदेश जाने के नाम पर अलग-अलग मामलों में 30 लाख रुपये की ठगी
यमुनानगर में दो अलग-अलग मामलों में 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में ...और पढ़ें

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। विदेश जाने के नाम पर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। यमुनानगर में कनाडा का वीजी दिलवाने के नाम पर बलाचौर निवासी साहिब सिंह से साढ़े 14 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप बैंक कालोनी निवासी धीरज कुमार, पंजाब के जिला माेंगा के न्यू गुलाबी बैंक निवासी गुरधीर, अमृतसर रोड निवासी हरविंद्र सिंह व यमुनानगर निवासी राजबीर पर लगा है। आरोपितों ने उसे टिकट दी। वह भी फर्जी निकली। बाद में आरोपितों से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने इंकार कर दिया। छछरौली थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बलाचौर निवासी साहिब सिंह की मुलाकात धीरज कुमार से हुई थी। धीरज कुमार लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उससे बात की, तो वह कनाडा में वर्क वीजा लगवा देंगे। इसके लिए साढ़े 14 लाख रुपये मांगे। उसकी बातों में आकर वह तैयार हो गया। आरोपित ने उनसे पासपोर्ट व 50 हजार रुपये नकद ले लिए। बाद में आरोपित ने अपने अन्य साथियों गुरधीर सिंह, हरविंद्र व राजबीर से मिलवाया और दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए।
यह पैसा आरोपितों के खाते में भेजा। बाकी की रकम कनाडा में नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई थी। इसके बावजूद आरोपित अलग-अलग कर पैसे लेते रहे। आरोपितों ने करीब साढ़े 11 लाख रुपये उनसे वसूल लिए। इसके बाद काफी समय बीत गया। जब अारोपितों से बात की, तो उन्होंने फिर तीन लाख रुपये और लिए। इसके बाद आरोपितों ने उसे टिकट दिया। जब इस टिकट की जांच कराई, तो यह फर्जी निकला। शक होने पर आरोपितों से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर 16 लाख रुपये ठगे
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मामली निवासी तरसेम के बेटे प्रदीप को विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप सलेमपुर बांगर निवासी मोहित उर्फ टिंकू, उसके पिता कर्मजीत व मारवां कलां निवासी मनजीत सिंह पर लगा है। आरोपितों ने प्रदीप को फर्जी वीजा थमा दिया। बाद में जब मामला खुला, तो आरोपितों से पैसे वापस मांगे। जिस पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। अब शिकायत पर जगाधरी सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांव मामली निवासी तरसेम सिंह अपने पुत्र प्रदीप को विदेश भेजना चाहता था। रिश्तेदार मोहित लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता है। जिस पर उससे बातचीत की, तो उसने विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये मांगे। जिस पर तरसेम सिंह तैयार हो गया। आरोपित मोहित ने तरसेम से उसके बेटे प्रदीप के दस्तावेज लिए। कुछ दिनों आरोपित का उनके पास काल आया और कहा कि प्रदीप का वीजा लग गया है।
खाते में पैसा जमा करा दो। जिस पर 27 दिसंबर 2021 को उसके खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिया। फिर उसने वीजा आने की बात कहकर अपने पार्टनर मनजीत सिंह के खाते में 12 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा। जिस पर तरसेम ने तुरंत पांच लाख रुपये जमा करा दिए। जबकि सात लाख रुपये बाद में जमा कराए। जबकि दो लाख रुपये आरोपित ने नकद लिए। इसके बाद मार्च माह में आरोपित ने उनके मोबाइल पर टिकट भेजी। साथ ही काल कर कहा कि वह प्रदीप को अपने साथ दिल्ली लेकर जाएंगे और वहीं से फ्लाइट में बिठा देंगे।
14 मार्च काे प्रदीप दिल्ली गया, तो आरोपितों ने उसे एक कार्यालय में बिठाकर रखा। बाद में कह दिया कि टिकट कैंसिल हो गई है। अब दोबारा टिकट करानी होगी। जिसमें कुछ समय लगेगा। इसके बाद काफी समय बीत गया, लेकिन टिकट नहीं कराई गई। शक होने पर आरोपितों से पैसे वापस मांगे, तो वह टाल मटोल करने लगे। पंचायत हुई, तो आरोपितों ने अप्रैल माह में पैसे वापस करने की बात कही। तय समय पर भी आरोपित मुकर गए और पैसे देने से साफ इंकार कर दिया।
