Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र में दंपती ने विदेश भेजने का दिखाया सपना, ठग लिए 12 लाख

इटली भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपये। पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी। पुलिस ने दंपती के खिलाफ किया केस दर्ज। मामला पिहोवा के गांव हरिगढ़ भौरख का है। पिहोवा सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 11:43 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 11:43 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर ठगी।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। पिहोवा सदर थाना पुलिस ने इटली भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के एक दम्पती के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने इटली भेजने के लिए 12 लाख रुपये ठगे थे। पैसे मांगने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पिहोवा के गांव हरिगढ़ भौरख निवासी प्रीतम सिंह ने पिहोवा सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी लड़का हरजिंद्र सिंह पांच माह से सर्बिया में रह रहा था, वहां पर उसके लड़के की मुलाकात जोगिंद्र सिंह उर्फ जोगा से जून 2020 में हुई।

उनकी आपस में अच्छी जान पहचान हो गई। जोगा सिंह ने उसके लड़के को बताया कि वह भरत से लोगों को इटली, इंग्लैंड व अन्य कई देशों में भेजने का काम करता है। उसके लड़के ने इटली जाने की इच्छा जताई। आरोपित ने उसे आश्वासन दिया कि वह इसी साल उसे इटली भेज देगा, इसके लिए उसे 12 लाख रुपये अदा करने होंगे।

भारत में उसकी पत्नी व सास सारा काम संभालती है, वहां से जो व्यक्ति विदेश जाना चाहते हैं उनके कागजात व लेन देन करती है। यहां से वह सारा काम करवाकर कागजात भेज देता है। इस तरह हम सब मिलकर ये काम संभालते हैं। आरोपितों जोगा सिंह व उसके परिवार की बातों में आ कर उसने 12 लाख में सौदा तय कर लिया। नौ जुलाई 2020 को शिकायतकर्ता ने आरोपित के घर जाकर 12 लाख रुपये दे दिए और उसने वीडियो भी रिकार्ड कराई।

आरोपित जोगा सिंह ने उसके लड़के का पासपोर्ट में सर्बिया से ले लिया और उसे कहा कि इटली में कोरोना खत्म होगा तो उसका काम हो जाएगा। दो माह बीत जाने के बाद आरोपित से उन्होंने कहा कि वह उसके लड़के को इटली भिजवाए या उसके पैसे वापस कर दे, मगर उन्होंने उसके पैसे नहीं लौटाए।

उसके लड़के की सर्बिया में तबीयत बिगड़ने लगी और वह 21 नवंबर 2020 को वह वापस भारी आ गया। उसके लड़के ने सर्बिया में इंडयन एंबेसी में जोगा सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बारे में विदेश मंत्रालय व पुलिस महानिदेशक भारत सरकार को भी लिखा। इस लेकर कई बार पंचायत भी हुइ।

आरोपितों ने उन्हें 12 लाख रुपये का एक चेक दिया, मगर खाते में राशि न होने पर चेक बाउंस हो गया। आरोपितों ने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ हंसराज को सौंपी है। जांच अधिकारी हंसराज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.