Move to Jagran APP

सांसद संजय के बेटे चांद भाटिया को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया

उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति के बाद अब 11 और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया को खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jan 2021 07:42 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 07:42 AM (IST)
सांसद संजय के बेटे चांद भाटिया को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया
सांसद संजय के बेटे चांद भाटिया को भाजपा खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकारिणी का और विस्तार किया है। उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति के बाद अब 11 और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया को खेल प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

इसके अलावा पांच कार्यकर्ताओं को मीडिया सहप्रभारी बनाया गया है। इनमें विशाल गोस्वामी, सुनीता गोयल, अशोक चौहान, अंकुर मलिक, प्रयास रावल हैं। प्रदीप उपाध्याय को जिला मीडिया संपर्क प्रमुख, महेश नारंग को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, सौरभ गुप्ता को ई ग्रंथालय प्रकल्प सौंपा गया है। रचित सतीजा को नीति विषयक शोध विभाग और निशा सिंह को अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग सौंपा है। प्रदीप उपाध्याय विधायक प्रमोद विज के साथ रहते हैं।

डा.अर्चना गुप्ता ने अपने कार्यालय में बैठक करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रविंद्र भाटिया व जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा मौजूद रहे।

हिमांशु के बाद नहीं बनी खेल प्रकोष्ठ की टीम

भाजपा का खेल प्रकोष्ठ इससे पहले चेतन तनेजा के हाथ में था। वैसे दिलचस्प ये है कि खेल प्रकोष्ठ में अध्यक्ष रहते हुए हिमांशु शर्मा ने ही 31 सदस्यीय टीम बनाई थी। इसके बाद दो प्रधान बन चुके हैं। विजय सहगल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ। सहगल के बाद चेतन तनेजा को खेल प्रकोष्ठ सौंपा गया। तब भी प्रकोष्ठ सक्रिय नहीं हुआ। अब सांसद के बेटे को कार्यभार सौंपा गया है। देखना होगा कि वह हिमांशु शर्मा का रिकार्ड तोड़ पाएंगे या नहीं। दरअसल, हिमांशु ने अध्यक्ष बनने के सात दिन में टीम गठित कर ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.