विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैंक का कर्ज छिपाकर बेची बंधक जमीन, पानीपत के इसराना में पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:11 PM (IST)

सींक गांव में बैंक से 1.5 करोड़ रुपये का ऋण लेकर बंधक रखी जमीन बेचने का मामला सामने आया है। खरीददार रेखा देवी को ई-नीलामी से धोखाधड़ी का पता चला, जिसके बाद पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है।

पानीपत के इसराना में पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)

पानीपत के इसराना में पांच पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सींक गांव में 1.5 करोड़ रुपये की बंधक जमीन बेची

  2. बैंक ऋण छिपाकर राजस्व रिकॉर्ड में जमीन भारमुक्त दिखाई गई

  3. खरीददार को बैंक की ई-नीलामी से धोखाधड़ी का पता चला

संवाद सहयोगी, इसराना। गांव सींक में बैंक से डेढ़ करोड़ रुपये का ऋण लेकर बंधक रखी 55 कनाल जमीन बेचने का मामला सामने आया है। जमीन खरीदने वाली रेखा देवी को इसकी जानकारी तब मिली, जब भारतीय स्टेट बैंक ने ऋण वसूली के लिए ई-नीलामी शुरू की।

महिला ने जमीन बेचने वाले परिवार के सदस्यों, एसबीआइ की उरलाना शाखा के तत्कालीन अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों पर कर्ज छिपाकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

रेखा देवी पत्नी उदय सिंह ने शिकायत में बताया कि राजपाल उर्फ राजोल सिंह ने 55 कनाल जमीन पत्नी मेवा देवी के नाम की थी। आरोप है कि मेवा देवी ने मई 2021 में जमीन बंधक रखकर एक करोड़ रुपये का ऋण लिया और 50 लाख रुपये की अतिरिक्त ऋण सुविधा भी हासिल की।

शिकायत के मुताबिक, जमीन बैंक में बंधक होने के बावजूद राजस्व अभिलेखों में इसकी प्रविष्टि नहीं कराई। वर्ष 2019-20 और 2024-25 की जमाबंदी में जमीन भारमुक्त दिखाई। इसी आधार पर

रेखा देवी ने जमीन खरीदी।

उनके पक्ष में तीन अक्टूबर 2025 को बिक्री विलेख संख्या 1108 और 1109 दर्ज हुए। इनके आधार पर इंतकाल संख्या 5856 और 5857 मंजूर किए। इससे पहले 28 मार्च 2025 को भी जमीन का एक अन्य बिक्री विलेख हुआ था। रेखा देवी ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।