Move to Jagran APP

रास्ते में किशोरी से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

यमुनानगर में रास्ता रोककर नाबालिग लड़की से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। शिकायत पर पुलिस युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 11:44 AM (IST)
रास्ते में किशोरी से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रास्ता रोककर नाबालिग लड़की से एक युवक छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध करने पर धमकी दी जा रही थी। आए दिन युवक रास्ते में अश्लील बातें करता। तंग आकर किशोरी ने परिजनों को बताया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

हनुमान गेट के पास रहने वाले किशोरी से एक युवक आए दिन छेड़छाड़ कर रहा था। कॉलेज जाते व आते समय किशोरी से युवक अश्लील हरकत करता। कई बार किशोरी ने इसका विरोध किया, तो आरोपित विष्णु उसे धमकी देने लगा। परेशान होकर परिजनों को बताया गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो के तहत केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.