Move to Jagran APP

महिला से करता रहा दुष्कर्म, बेटी पर डाली बुरी नजर तो एएसआइ पर दर्ज कराया केस

महिला थाना पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म व उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 04:16 PM (IST)
महिला से करता रहा दुष्कर्म, बेटी पर डाली बुरी नजर तो एएसआइ पर दर्ज कराया केस

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

महिला थाना पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म व उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में गुहला थाना पुलिस के एएसआइ सुमेर ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसपी आस्था मोदी को दी थी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपित के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

पीड़िता का आरोप है कि गुहला थाना में कार्यरत एएसआइ सुमेर ¨सह से कुछ साल पहले वह किसी केस के मामले में मिली थी। इसके बाद उक्त आरोपित उसके घर आने-जाने लगा। उसने विरोध भी किया, लेकिन आरोपित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पीड़िता का आरोप है कि पिछले ढ़ाई साल से आरोपित उसे डरा धमकाकर उसके साथ गलत काम करता रहा। एक दिन आरोपित उसके घर आया, उसने उसकी 14 साल बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। जब विरोध किया तो आरोपित ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

वर्जन

महिला से दुष्कर्म व उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित एएसआइ सुमेर ¨सह के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।

निर्मला, एसएचओ, महिला पुलिस थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.