हरियाणा ओपन परीक्षा में नकलची पकड़े
रियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने हरियाणा मुक्त विद्यालय सितंबर-2018 की सेकेंडरी (सीटीपी, एसटीसी, आंशिक अंक सुधारपूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय) सामाजिक विज्ञान विषय और सीनियर सेकेंडरी में समाज शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा में कई नकलची दबोचे।
जासं, पानीपत : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने हरियाणा मुक्त विद्यालय सितंबर-2018 की सेकेंडरी (सीटीपी, एसटीसी, आंशिक अंक सुधारपूर्ण विषय अंक सुधार, अतिरिक्त विषय) सामाजिक विज्ञान विषय और सीनियर सेकेंडरी में समाज शास्त्र और जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा में कई नकलची दबोचे। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि उड़नदस्तों ने पानीपत समेत अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, नारनौल (महेंद्रगढ़), पंचकूला, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, नूंह और पलवल के परीक्षा केंद्रों में नकल के 136 केस पकड़े हैं। इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स ने 64 केस पकड़े तथा अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 79 मामले दर्ज किए गए।