Move to Jagran APP

दोस्त को घर से बुलाकर घोंपा चाकू, ज्यादा खून बहने से हुई मौत

हत्‍याओं से दहला पानीपत। समालखा के बाद पानीपत में हुई हत्‍या। एक युवक को घर के बाहर गोली मारी। दोस्‍त ही निकले हत्‍यारे। फरार हैं हत्‍यारोपित। पुराने झगड़े याद आ गए।

By Ravi DhawanEdited By: Fri, 22 Mar 2019 12:29 PM (IST)
दोस्त को घर से बुलाकर घोंपा चाकू, ज्यादा खून बहने से हुई मौत
दोस्त को घर से बुलाकर घोंपा चाकू, ज्यादा खून बहने से हुई मौत

पानीपत, जेएनएन। जाटल रोड स्थित इमामबाड़ा निवासी एक युवक को होली के दिन उसके ही दोस्त ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज खानपुर ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इससे पहले समालखा में भी एक हत्‍या हो गई।

मृतक के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उसका बेटा हेमंत घर पर होली मना रहा था। तभी हेमंत का दोस्त आनंद उर्फ सुक्टवी निवासी खटीक बस्ती उसे होली खेलने के लिए अपने साथ ले गया। थोड़ी देर बाद परिजनों को पता चला कि इमामबाड़ा में अनुराग उर्फ सुक्टवी ने हेमंत को बाजू में चाकू मार दिया। परिजनों ने घायल हेमंत को उपचार के लिए पहले हैदराबादी और फिर सामान्य अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसको गंभीर हालत में पीजीआइ खानपुर रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

झगडऩे से रोका तो युवक के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर
शक्ति विहार कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ममेरे भाई की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस तरह मारी गोली
शक्ति विहार कॉलोनी निवासी नीरज शर्मा ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिनों से बीमार था। पड़ोस में ही रहने वाला उसकी बुआ का लड़का काकू उर्फ हिमांशु उसका हाल चाल जानने के लिए होली के दिन उनके घर आया हुआ था। तभी उन्हें घर के बाहर शोर-शराबा सुनाई दिया। काकू बाहर गया तो उसे पड़ोसी खत्री, जोनी, सौरव और गौरव आते दिखाई दिए। उसने दोनों को होली के दिन झगड़ा न करने की कही। तभी खत्री तैश में आ गया। उसने पहले काकू को थप्पड़ मारा। इससे पहले वह संभल पाता आरोपित ने उसके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देते ही आरोपित हथियार लहराते हुए फरार हो गए। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।