विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में काला जठेडी गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 40 लाख की रंगदारी, सुरक्षा में तैनात किए गए दो पुलिसकर्मी

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:16 PM (IST)

मतलौडा (पानीपत) के किराना व्यापारी अमरदीप बजाज से विदेशी नंबर से लॉरेंस और काला जठेड़ी गैंग के नाम पर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

विदेशी नंबर से काला जठेडी के नाम पर व्यापारी से मांगी 40 लाख की रंगदारी।

विदेशी नंबर से काला जठेडी के नाम पर व्यापारी से मांगी 40 लाख की रंगदारी।

HighLights

  1. मतलौडा व्यापारी से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  2. विदेशी नंबर से लॉरेंस-काला जठेड़ी गैंग के नाम पर धमकी।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर सुरक्षा के लिए जवान तैनात किए।

संवाद सहयोगी, मतलौडा (पानीपत)। मतलौडा अड्डे पर किरयाना व्यापारी अमरदीप बजाज उर्फ शेरू से लारेंस व काला जठेडी के नाम पर 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। तीन नवंबर की सुबह व्यापारी के मोबाइल पर विदेशी नंबर से दो बार कॉल आई।

साथ ही सात नवंबर तक रकम का इंतजाम करने की चेतावनी दी। तय समय तक पैसे नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

व्यापारी अमरदीप बजाज ने बताया कि तीन नवंबर की सुबह 8:55 बजे उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से पहली कॉल आई। लेकिन दूसरी तरफ से कोई कुछ नहीं बोला। इसके ठीक एक मिनट बाद सुबह 8:56 बजे उसी नंबर से दोबारा फोन आया। इस बार करीब एक मिनट 33 सेकंड तक बातचीत हुई।

कॉल करने वाले ने खुद को काला जठेड़ी बताते हुए कहा कि काला जठेड़ी को नहीं जानता। लारेंस गैंग से हूं। 40 लाख तैयार कर ले। इन्कार करने पर कहा कि मतलौडा में तुमने तीन-चार महंगी प्रॉपर्टी खरीदकर दुकानें बना रखी हैं। व्यापारी ने जवाब दिया कि उसके लड़कों को भी उसने ब्याज पर रुपये लेकर दे रखे हैं। किसी ने उसे गलत जानकारी दी है।

एसपी से मिले व्यापारी, परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

व्यापारी एसपी मेधा भूषण से मिला और अपनी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी दुकान के बाहर दो पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। पुलिस की ओर से उसे सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

व्यापारी ने बताया कि दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। सीआइए पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने भी मतलौडा का दौरा किया। मतलौडा थाना के एसआइ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।