Move to Jagran APP

नहीं देखा होगा ससुराल में दामाद के साथ ऐसा बर्ताव, जानिए आखिर क्‍या हुआ

ससुराल में जिस तरह से दामाद के साथ हुआ, वह हैरान कर देने वाला था। बस जान ही बची। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 11:57 AM (IST)
नहीं देखा होगा ससुराल में दामाद के साथ ऐसा बर्ताव, जानिए आखिर क्‍या हुआ
नहीं देखा होगा ससुराल में दामाद के साथ ऐसा बर्ताव, जानिए आखिर क्‍या हुआ

जेएनएन, पानीपत:  ससुराल में दामाद के साथ की गई हरकत चौंकाने वाली थी। दामाद को ससुराल से कार लेना महंगा पड़ गया। उसके रिश्तेदारों ने उस पर हमला बोल दिया। हालात ये रही कि उसकी नाक की हड्डी तक तोड़ डाली। आखिर ऐसा क्या हुआ था।

loksabha election banner

 किला क्षेत्र में कार के विवाद में दामाद पर ईंटों से हमला कर दिया। इस विवाद में पीडि़त की सोने की चेन व नकदी भी गुम हो गई। करनाल के घीड गांव के इंद्रजीत ने पुलिस को शिकायत दी कि उसे ससुर के पिता किला क्षेत्र निवासी कस्तूरी ने प्रॉपर्टी की कागजात से लोन पर स्विफ्ट कार दिलाई थी। वह कार के 4.30 लाख रुपये दे चुका था। दो लाख रुपये बकाया है। इसको लेकर उसका विवाद था। कस्तूरी ने कोर्ट में केस कर रखा है।

बहन की शादी का कार्ड देने आया था ससुराल
इंद्रजीत अपने बच्चों सहित ममेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने ससुराल में किला क्षेत्र में आया हुआ था। शाम साढ़े छह बजे वह घर पर चाय पी रहा था। तभी उसके ससुर के भाई अविनाश का बेटा गौरव गेट के सामने खड़ा होकर किसी से कॉल कर रहा था कि इंद्रजीत के पेट में छूरा घोंपना है।

घर जाने लगा तो हुआ हमला
इंद्रजीत शाम सात बजे ससुराल से घर जाने लगा तो गौरव, अविनाश और हरिराम ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इससे उसके नाक की हड्डी टूट गई। इस झगड़े में उसकी सोने की चेन व पर्स भी गुम हो गया। पर्स में 15000 रुपये थे। उसे हमलावरों के चंगुल से विशाल, साहिल और हिमांशु ने छुड़वाया। घायल इंद्रजीत को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। किला थाना पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.