स्वयं में ज्ञान का प्रकाश फैलाएं : मोहन ¨सघल
जागरण संवाददाता, पानीपत : ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर का वार्षिक उत्सव
जागरण संवाददाता, पानीपत : ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर केक काटा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माउंट आबू से आए मोहन ¨सघल रहे।
मोहन ¨सघल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्विक ज्ञानोदय से पहले स्वयं के अंदर ज्ञानोदय होना आवश्यक है। इसके लिए गुफा में या जंगल मे बैठ जाना पूर्ण उचित नहीं होगा। औरों के लिये जिओगे तभी महान कहलाएंगे। पेड़ पौधे, जीव जंतु आदि सभी का ख्याल रखना इंसान का कर्तव्य है, ये भी हमारे ही परिवार के सदस्य हैं, ग्लोबल फैमिली समझकर जब व्यवहार में आएंगे तभी गोल्डन दुनिया बनेगी।
कार्यक्रम में ज्ञान मानसरोवर निदेशक भारत भूषण ने पूरे वर्ष इस कैंपस में किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया की हर महीने विभिन्न विषयों पर अलग-अलग वर्गो से जुड़े लोगों के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम रखे गए। कार्यक्रम में सर्किल इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सरला ने राजयोग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि जब हम परिवार को अपनी इच्छा अनुसार चलाना चाहते हैं तो यही बात झगड़े का कारण बनती है। खुद भी खुश रहो तो दूसरों की खुशी का भी जरूर ख्याल रखो। जिओ और जीने दो। गायक विजय ने प्रभु स्मृति में गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर पानीपत सर्किल इंचार्ज सरला भी उपस्थित रहीं।