जरूरतमंदों को बांटी पुस्तकें
वधावा राम कॉलोनी स्थित रवि हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को बाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महेंद्र कादियान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पुस्तकें भी बांटी। प्रधानाचार्य जवाहर शर्मा ने बच्चों की सरस्वती वंदना को शानदार प्रस्तुति बताया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : वधावा राम कॉलोनी स्थित रवि हाई स्कूल में बृहस्पतिवार को बाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महेंद्र कादियान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पुस्तकें भी बांटी। प्रधानाचार्य जवाहर शर्मा ने बच्चों की सरस्वती वंदना को शानदार प्रस्तुति बताया। कादियान ने कहा कि प्रतिभा कहीं भी छिपी हो सकती है। इसे निखारने की जरूरत है। बेसहारा गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहने देंगे। इस मौके पर रवि शर्मा, रामेश्वर गुर्जर, चेतनपाल, सुमित, हिमांशी, प्रियंका, पाले राम, इंद्र ¨सह और सुशील कुमार मौजूद थे।