आंखें हुई और बोल्ड, न्यूड लिपस्टिक का है ट्रेंड
महिलाओं का मेकअप सेंस बदलता रहता है। फिल्म और सीरियल की नायिकाएं मेकअप को समय-समय पर नया रंग देकर अलग लुक में नजर आती रही हैं।
By Edited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 06:49 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 06:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : महिलाओं का मेकअप सेंस बदलता रहता है। फिल्म और सीरियल की नायिकाएं मेकअप को समय-समय पर नया रंग देकर अलग लुक में नजर आती रही हैं। गृहणियां हों या कामकाजी महिलाएं, नायिकाओं को कॉपी भी करती हैं। बीते वर्ष लाइट आई मेकअप और बोल्ड लिपस्टिक ट्रेंड में थी। वर्ष 2019 में आइज बोल्ड हो गई हैं और न्यूड लिपस्टिक ट्रेंड में है। वे¨डग पार्टी हो या दूसरे फंक्शन, महिलाएं इस नए लुक को जमकर भुना रही हैं। लिपस्टिक से कंप्लीट लुक बात महिला की सुंदरता की आए और होठों का जिक्र न हो, संभव नहीं है। लिपस्टिक हर महिला के लुक को कंप्लीट करती है। गेट टूगेदर पार्टी हो या वे¨डग फंक्शन, गहरा लाल, मरून और साड़ी के रंग से मैच करती डार्क शेड की लिपिस्टक का जमाना गया। अब ब्राइट और पॉपी शेड्स जैसे गुलाबी, बैंगनी, ऑरेंज और पीले रंग ट्रेंड में हैं। होठों को नैचुरल दिखाने के लिए हल्का शेड ज्यादा पसंद किए जा रहा है। हर तरह की स्किनटोन पर इन शेड्स को लगाया जा रहा है। कैट आई लुक का ट्रेंड आंखों की बात करें तो क्लासिक कैट आई लुक को महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इसमें दो शेड्स के आई लाइनर लगाए जाते हैं। आंखों के ऊपर पहले एक रंग, फिर उसके ऊपर दूसरे रंग का स्ट्रोक लगाया जाता है। हेवी मेटालिक आई मेकअप की महिलाएं आज भी खूब दीवानी हैं। इंटरनेट से फैशन तक पहुंच हुई आसान इंटरनेट के दौर में कोई भी फैशन एक दिन में एक शहर से दूसरे शहर पहुंच जाता है। बॉलीवुड की हीरोइनें किसी फिल्म या पार्टी में जो लुक अपनाती हैं, महिलाएं उस पर नजर रखती हैं। तमाम ब्यूटी मैग्जीन हैं जो समय-समय पर नए फैशन और ब्यूटी टिप्स देती हैं। पॉर्लर में जब महिलाएं मेकअप कराने आती हैं तो हम उन्हें विशेष सुझाव भी देते हैं। अनिता, मैनेजर, हेयर कैफे, सेक्टर 11
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें