पानीपत में धनतेरस पर खूनी झड़प, दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर विवाद; व्यापारी की मौत
पानीपत में धनतेरस के बाद दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर हुए विवाद में मोबाइल कारोबारी विदेश जिंदल की ...और पढ़ें
-1793974981979_m.webp)
धनतेरस पर पानीपत में व्यापारी की मौत। सीसीटीवी से ली गई फोटो
HighLights
धनतेरस पर दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर विवाद।
मोबाइल कारोबारी विदेश जिंदल की मारपीट में मौत।
पड़ोसी दुकानदार उमेश पर हत्या का आरोप, सीसीटीवी फुटेज।
जागरण संवाददाता, पानीपत। धनतेरस के दिन पानीपत के रेलवे रोड पर दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार सुबह हुई मारपीट में मोबाइल एसेसरीज कारोबारी विदेश जिंदल (45) की मौत हो गई।
परिजनों ने पड़ोसी दुकानदार उमेश पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाद के दौरान उमेश ने विदेश के साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद छाती पर सिर से जोरदार टक्कर मारी और कई बार सिर से वार किए। कुछ देर बाद विदेश बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना रेलवे रोड स्थित दुकान नंबर 142 के बाहर की है। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दोनों दुकानदारों के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद कुछ व्यापारी और पुलिसकर्मी भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान विदेश अचानक जमीन पर गिर जाते हैं।