Move to Jagran APP

Lockdown के बावजूद खेल स्‍टेडियम पहुंचे लोगों में खूनी संघर्ष, चली गोलियां, चार घायल

कैथल के कुराड़ गांव में लॉकडाउन के बावजूद कुछ युवक खेल स्‍टेडियम पहुंच गए और वहां पर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग घायल हो गए जिसमें दो को रेफर कर दिया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Apr 2020 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2020 04:19 PM (IST)
Lockdown के बावजूद खेल स्‍टेडियम पहुंचे लोगों में खूनी संघर्ष, चली गोलियां, चार घायल

पानीपत/कैथल, जेएनएन। लॉकडाउन के बावजूद कैथल में कुछ लोग नियमों का उल्‍लंघन करते हुए खेल स्‍टेडियम पहुंच गए। वहां पहुंचते ही लोगों के बीच में खून संघर्ष शुरू हो गया। गोलियां और गंडासी चल गईं। इसमें चार लोग घायल हो गए। दो को पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

कैथल के कुराड़ गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमीन विवाद के चलते खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, वहीं दो युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में दो को गोली और दो को गंडासी लगी है। 

कलायत थाना प्रभारी विलाशा राम ने बताया कि दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अभी दोनों पक्षों की तरफ से बयान दर्ज नही हुए हैं। घायलों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

चारों युवक खेल स्‍टेडियम पहुंच गए थे

पुलिस के अनुसार कुराड़ गांव निवासी सतीश कुमार व श्रीकांत, वहीं दूसरी पक्ष के बजिंद्र सिंह और काला के बीच जमीन को लेकर कई सालों से झगड़ा चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार को चारों युवक गांव के खेल स्टेडियम में पहुंचे। जहां दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने गंडासी से हमला कर दिया तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। सतीश और श्रीकांत को गोली लगी और बजिंद्र और काला को गंडासी लगी। दोनों जमीन पर गिर गए। 

गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो घायल पड़े थे युवक

गोली चलने की आवाज सुनने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। घटनास्थल पर चारों युवकों को पड़ा देख ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद स्वजन भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को कलायत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने कैथल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। गोली लगने से घायल युवकों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.