भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी दस सीटों पर मिली जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लड्डू बांटने के साथ ही नेता व कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरके।
जागरण संवाददाता, समालखा : लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सभी दस सीटों पर मिली जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लड्डू बांटने के साथ ही नेता व कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरके।
सुबह से ही टीवी के सामने बैठ गए थे लोग
सुबह आठ बजे से लोकसभा चुनाव को लेकर मतों की गिनती का काम शुरू हुआ था। उससे पहले ही लोग टीवी खोल उसके सामने बैठ गए थे। शाम को जैसे ही करनाल लोकसभा से संजय भाटिया के अलावा प्रदेश के अन्य प्रत्याशियों की जीत की घोषणा हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
भाजपा नेता शशिकांत कौशिक के समालखा मॉल स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए लड्डू बांटे। नई अनाज मंडी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर सत्यपाल कौशिक, प्रवीन गर्ग, नीरज गोयल, प्रवीन जांगडा, सरपंच जयबीर, वीरेंद्र शास्त्री, संदीप, राधेश्याम जिदल आदि मौजूद रहे।
जनता ने विकास पर लगाई मोहर
भाजपा नेता शशिकांत कौशिक ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने विकास और राष्ट्रवाद के नाम पर मोहर लगाई है। वहीं राजकुमार कालीरमणा ने कहा कि ये पार्टी की बहुत बड़ी जीत है। जनता ने बता दिया है कि नाम नहीं, काम को महत्व मिलेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप